होमधर्म-आस्थायूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान
धर्म-आस्था

यूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान

यूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष कुछ दिनों पहले लखनऊ के दौरे पर गए थे, जहाँ पर अलग अलग बैठक करके आए थे. लेकिन उसके बाद से दोनों का यूपी दौर…

ABP News के अनुसार25 अगस्त 2026 को 03:55 pm बजे
यूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान

सौजन्य से:- ABP News

यूपी चुनाव से पहले BJP में इन पदों पर होगी नियुक्ति, जल्द हो सकता है ऐलान

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष कुछ दिनों पहले लखनऊ के दौरे पर गए थे, जहाँ पर अलग अलग बैठक करके आए थे. लेकिन उसके बाद से दोनों का यूपी दौरा नहीं हुआ, जबकि चुनाव बेहद नज़दीक आ चुका है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में बीजेपी जुटी हुई है. विधानसभा चुनाव में 6 महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन अभी तक यूपी में बीजेपी की क्षेत्रीय और मोर्चों की टीम तैयार नहीं हो पाई है. यही नहीं यूपी बीजेपी की नई टीम आने के बाद अब तक प्रवक्ताओं की लिस्ट भी नहीं आ पाई है. यही वजह है कि आज दिल्ली में पंकज चौधरी और धर्मपाल ने यूपी बीजेपी के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रभारी के साथ मुलाकात की.

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में यूपी बीजेपी के क्षेत्रीय और मोर्चों की टीम के नाम पर चर्चा हुई है. ऐसा माना जा रहा कि अगले कुछ दिनों में इन नामों का ऐलान हो सकता है. एक क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नाम ना बताने की शर्त पर यह बताया कि आज की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आगामी यूपी दौरों के रूपरेखा पर भी चर्चा हुई. यह भी बताया जा रहा है कि सितंबर महीने से दोनों नेताओं के यूपी दौरे की शुरूआत हो सकती है.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और बीएल संतोष कुछ दिनों पहले लखनऊ के दौरे पर गए थे, जहाँ पर अलग अलग बैठक करके आए थे. लेकिन उसके बाद से दोनों का यूपी दौरा नहीं हुआ, जबकि चुनाव बेहद नज़दीक आ चुका है. इसके पीछे की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि अब तक क्षेत्रीय और मोर्चों की टीम का ऐलान ना होना है. इसीलिए दिल्ली में आज हुई इस बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है.

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को संगठन की दृष्टि से 6 क्षेत्रों में बाँटा हुआ है. अवध, काशी, गोरखपुर, पश्चिम, ब्रज और कानपुर-बुंदेलखंड. इन सभी 6 क्षेत्रों का दौरा नितिन नवीन और बीएल संतोष विधानसभा चुनाव से पहले करने वाले हैं. इन क्षेत्रों में नितिन नवीन और बीएल संतोष पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देंगे.

महोबा अस्पताल में वसूली का आरोप, डिलीवरी के नाम पर मांगे 5000

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें