होम›क्राइम›कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत - kanpur farmer dies in rotavator accident while plowing field
क्राइम

कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत - kanpur farmer dies in rotavator accident while plowing field

कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर 55 वर्षीय किसान अनिल साहू की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें HighLights - कान…

Jagran के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 08:04 am बजे
कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत
 - kanpur farmer dies in rotavator accident while plowing field

सौजन्य से:- Jagran

कानपुर में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसा किसान, पैर कटकर अलग हुआ; मौके पर हो गई मौत

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर 55 वर्षीय किसान अनिल साहू की दर्दनाक मौत ...और पढ़ें

HighLights

- कानपुर में खेत जोतते समय किसान की दर्दनाक मौत।

- रोटावेटर में फंसकर 55 वर्षीय अनिल साहू ने गंवाई जान।

- हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र मौके से फरार।

जागरण संवाददाता, कानपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री लालपुर गांव में बुधवार सुबह खेत जोतते समय रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। खेत में किसान का शव पड़ा मिला। एक पैर पूरी तरह कट गया था, जबकि शरीर पर कई चोटों के निशान थे। साढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव निवासी 55 वर्षीय अनिल साहू किसानी करते थे। वह बटाई में लेकर फसल उगाते थे। बुधवार भोर पहर करीब 5:00 बजे वह खेत में जोताई कराने के लिए पहुंचे थे। ट्रैक्टर चालक रोटावेटर से खेत जोत रहा था और अनिल चालक के बगल पर ही मडगार्ड के ऊपर बैठे थे।

झटका लगने से वह गिर गए और रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कमर से कटकर अलग हो गया। सिर से लेकर पूरे शरीर में गहरी चोंट आईं। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। उसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है।

थोड़ी देर बाद पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने जब शव पड़ा देखा तो पुलिस व स्वजन को सूचना दी। अनिल के परिवार में पत्नी सन्नो, दो बेटे ऋषि, विनोद और दो विवाहित बेटियां गोल्डी व रोली हैं। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है। साढ़ थाना प्रभारी केके मिश्रा के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें