होमधर्म-आस्थाभदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा: घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने सीएम योगी से मुलाकात की, गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार
धर्म-आस्था

भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा: घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने सीएम योगी से मुलाकात की, गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

- Hindi News - Up khaas - Bhadohi Renamed Sant Ravidas Nagar | CM Yogi Adityanath Ghazipur Visit भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा:घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने सीएम योगी से मुलाकात की, गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल ने ज…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अगस्त 2026 को 02:18 am बजे
भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा:  घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने सीएम योगी से मुलाकात की, गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Up khaas

- Bhadohi Renamed Sant Ravidas Nagar | CM Yogi Adityanath Ghazipur Visit

भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर होगा:घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने सीएम योगी से मुलाकात की, गाजीपुर में प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

- कॉपी लिंक

भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद रविदासिया समाज ने इसका स्वागत किया है। गुरुवार को गाजीपुर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने का फैसला संत गुरु रविदास और उनके अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान है। समाज ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनके हितों से जुड़े फैसले इसी तरह लिए जाएंगे।

'अनुयायियों के लिए गर्व की बात'

श्री गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, वाराणसी के सचिव धर्मपाल सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास के नाम पर जिले का नाम होना उनके अनुयायियों के लिए गर्व का विषय है। उनके मुताबिक, यह फैसला जनभावनाओं के अनुरूप है और इससे रविदासिया समाज के साथ-साथ दलित समाज में भी खुशी है।

पूर्व आयोग सदस्य ने क्या कहा?

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य और संत रविदास नगर के पूर्व जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने का निर्णय स्वागतयोग्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने जिले का नाम बदलकर संत रविदास के सम्मान को ठेस पहुंचाई थी। उनके मुताबिक, मौजूदा फैसले का प्रदेशभर में स्वागत हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भदोही जिले का नाम दोबारा संत रविदास नगर किए जाने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के बाद रविदासिया समाज के प्रतिनिधि उनसे मिलने पहुंचे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें