होमक्राइमलखनऊ में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या: सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा क्लासमेट, 2 साल से अफेयर था - Lucknow News
क्राइम

लखनऊ में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या: सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा क्लासमेट, 2 साल से अफेयर था - Lucknow News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Murder Case | Girl Killed In Para, Lover Critically Injured लखनऊ में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या:सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा क्लासमेट, 2 साल से अफेय…

bhaskar.com के अनुसार5 अगस्त 2026 को 05:18 pm बजे
लखनऊ में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या:  सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा क्लासमेट, 2 साल से अफेयर था - Lucknow News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- Lucknow Murder Case | Girl Killed In Para, Lover Critically Injured

लखनऊ में BCA छात्रा की घर में गला रेतकर हत्या:सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंचा क्लासमेट, 2 साल से अफेयर था

- कॉपी लिंक

लखनऊ में बुधवार को BCA छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव घर के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में मिला। छात्रा के शव के पास उसका क्लासमेट भी गंभीर हालत में तड़प रहा था। घटना के समय छात्रा घर पर अकेली थी।

हत्या का उस वक्त पता चला, जब छात्रा की बड़ी बहन कॉलेज से लौटकर करीब 3.30 बजे घर आई। बहन की लाश और उसके दोस्त को तड़पता देख उसने पुलिस और परिवारवालों को सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोस्त ने ही सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर छात्रा की हत्या की है।

घटना पारा इलाके के नरपतखेड़ा की है। छात्रा के माता-पिता बेटी की हत्या की खबर मिलते ही गृह जनपद अमेठी से लखनऊ लौटे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद आरोपी दोस्त को लोकबंधु अस्पताल से इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

BCA फर्स्ट इयर की छात्रा थी स्मृति

स्मृति पांडेय (17) टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए (BCA) फर्स्ट इयर की छात्रा थी। पिता शैलेन्द्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि स्मृति की बड़ी बहन जागृति (22) बुधवार सुबह 9 बजे कॉलेज गई थी। वह दोपहर को लौटकर घर आई तो मेन गेट खुला था। नीचे के फ्लोर पर कोई नहीं दिखा। इसके बाद जागृति बहन को आवाज लगाते हुए फर्स्ट फ्लोर पर गई।

ऊपर के कमरे में घुसते ही जागृति ने स्मृति का खून से लथपथ शव बेड के पास देखा। वहीं, पास में उसके साथ पढ़ने वाला देवांश पाठक भी घायल पड़ा था। बेटी ने तुरंत पुलिस और हम लोगों को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद हम लोग अमेठी से तुरंत ही लखनऊ के लिए निकले।

सब्जी काटने वाला चाकू लाया था देवांश

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी देवांश को गिरफ्तार किया गया है। वह स्मृति के घर में अकेले होने का मौका देखकर पहुंचा था। देवांश सब्जी काटने वाला चाकू भी साथ लाया था। उसे शक था कि स्मृति किसी अन्य युवक से बातचीत करती है। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मृति ने चाकू से अपनी कलाई की नस काटने का प्रयास किया। इसी दौरान चाकू छीनने को लेकर दोनों के बीच छीना-झपटी हुई, जिसमें देवांश के हाथ में भी चोट लग गई। इसके बाद गुस्से में उसने चाकू से स्मृति का गला रेत दिया।

पुलिस ने देवांश के पास से छात्रा की हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। आरोपी-छात्रा के बीच प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है। दोनों ने साथ में इंटर पास किया था। इसके बाद एस मिश्रा कॉलेज में बीसीए में एडमिशन लिया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके मोबाइल की जांच की जा रही है।

पड़ोसी बोले- अंदर से चीखने की आवाजें आ रही थीं

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय घर से लड़ाई-झगड़े और चीखने-चिल्लाने जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं। हालांकि, उन्होंने इसे घर का निजी मामला समझकर टोकाटाकी नहीं की। बाद में पता चला कि घर के अंदर ही बेटी की हत्या कर दी गई।

छात्रा स्मृति के पिता शैलेन्द्र पांडेय भारतीय सेना से नायब सूबेदार पद से रिटायर हैं। वह अभी एनसीसी में इंस्ट्रक्टर के तौर पर कानपुर में कार्यरत हैं। जबकि, मां किरण पांडेय गृहिणी हैं। स्मृति का भाई सचिन्द्र प्रयागराज में एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। छात्रा के परिवार वाले सोमवार को गृह जनपद अमेठी गए थे।

डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया-

पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में आज एक छात्रा की हत्या की सूचना मिली है। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। छात्रा के शव के पास में उसका दोस्त भी घायल हालत में पड़ा था।

-----------------

यह खबर भी पढ़िए…

50 साल के व्यक्ति को महिला ने 35 चप्पल जड़े, लखनऊ में 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लखनऊ में छेड़खानी के विरोध में 38 साल की महिला ने 50 साल के व्यक्ति को डेढ़ मिनट में 35 से ज्यादा चप्पल जड़े। वह भागने लगा तो उसे करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। पूरी खबर पढ़ें

- बात खरी हैराम भक्त महाना ने सपा विधायकों को दिखाया गुस्सा: Gen-Z सांसद के साथ झारखंड जाएंगी डिंपल? IAS के घर नहीं छोड़ रहे चोर

- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा: 4700 करोड़ में बना; बार-बार धंसने के बाद NHAI ने कहा- ठीक होने तक टैक्स नहीं लेंगे

- संभल हिंसा- सपा सांसद बर्क ने भीड़ को उकसाया था: न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट में दोषी माना, कहा- 4 मौतें पुलिस की गोली से नहीं हुईं

- लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी फंदे से लटकी मिलीं: सीतापुर से लौटे पति दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, बेटा सेना में मेजर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें