होमक्राइमप्रयागराज में मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश, मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी
क्राइम

प्रयागराज में मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश, मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स)…

Aaj Tak News के अनुसार6 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
प्रयागराज में मेरे कार्यक्रम को रोकने की कोशिश, मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं: राहुल गांधी

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट कर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी का कहना है कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

दरअसल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र इन दिनों भारी फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि इन फैसलों से गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों की पढ़ाई बंद हो जाएगी. वे अपने भविष्य को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं.

प्रशासन पर मुकदमे दर्ज करने का आरोप

छात्रों की बात सुनने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर लगातार एफआईआर दर्ज कर रहा है. राहुल गांधी ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि प्रशासन छात्रों की आवाज को कुचलना चाहता है.

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज को दबाना है. अगर युवा पढ़ाई और भविष्य को लेकर सवाल पूछते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं. विरोध करने पर उन पर झूठे मुकदमे लाद दिए जाते हैं.

Advertisement

प्रयागराज दौरे को रोकने की कोशिश का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने छात्रों का दर्द सुनने के लिए प्रयागराज जाने का फैसला किया, तो प्रशासन ने उनके कार्यक्रम को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश की. उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सरकार और प्रशासन छात्रों की एकता और उनकी गूंज से डरे हुए हैं.

पोस्ट में राहुल गांधी ने साफ किया कि वे पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़े हैं. सरकार चाहे जितनी भी ताकत लगा ले, वे युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे.

दरअसल, प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज नाम से एक कार्यक्रम होने वाला था. हालांकि इस प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले संबंधित ट्रस्ट ने बुधवार को उस मैदान की बुकिंग रद्द कर दी, जहां यह आयोजन होना था. केपी ग्राउंड में राहुल के कार्यक्रम रद्द करने पर कांग्रेस और खुद नेता प्रतिपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है.

यह भी पढ़ें: 'परिसीमन बिल बिल्कुल स्वीकार्य नहीं...', डिलिमिटेशन पर राहुल गांधी की दो टूक

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें