होमक्राइमकानपुर: साली की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रहा था जीजा, परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड
क्राइम

कानपुर: साली की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रहा था जीजा, परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आरोपी जीजा गोविंद शर्मा ने अपनी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया.…

Aaj Tak News के अनुसार6 अगस्त 2026 को 02:18 pm बजे
कानपुर: साली की अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रहा था जीजा, परेशान होकर युवती ने किया सुसाइड

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आरोपी जीजा गोविंद शर्मा ने अपनी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. गोविंद अपनी पत्नी द्वारा अपने खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था. जीजा की इस प्रताड़ना से तंग आकर साली ने 18 जुलाई को सुसाइड कर लिया. मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जीजा गोविंद शर्मा को बुधवार को कानपुर के एक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

मुकदमा वापस कराने के लिए रचा साजिश का जाल

कानपुर के कल्याणपुर निवासी व्यापारी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी गोविंद शर्मा से की थी. गोविंद की मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी ने कल्याणपुर थाने में पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज कराया था. इसके बाद गोविंद ने समझौते के बहाने पत्नी को ससुराल बुलाया. ससुर को शक हुआ तो उन्होंने अपनी छोटी बेटी को भी बड़ी बेटी के साथ भेज दिया.

नहाते समय खींची फोटो, वायरल करने की दी धमकी

ससुराल पहुंचने पर आरोपी गोविंद ने अपनी छोटी साली के नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद वह साली पर दबाव बनाने लगा कि वह अपनी बड़ी बहन से उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस कराए, वरना वह फोटो वायरल कर देगा. धमकी से डरी-सहमी साली अपनी बहन के साथ कानपुर लौट आई, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंचकर उसे धमकाने लगा.

Advertisement

सुसाइड के बाद खुली हकीकत, जीजा सलाखों के पीछे

जीजा की लगातार धमकी और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 18 जुलाई को साली ने सुसाइड कर लिया. घटना के बाद बड़ी बेटी ने पिता को पूरी सच्चाई बताई. पिता की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया. एसीपी दिलीप सिंह के मुताबिक आरोपी गोविंद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मोबाइल फोन की भी गहनता से जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें