Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान - kanpur master plan 2031 high rise buildings planned across 45000 acres in 80 villages
Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर नया शहर विकसित करने की तैयारी मे…

सौजन्य से:- Jagran
Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान
कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर नया शहर विकसित करने की तैयारी में है, ...और पढ़ें
HighLights
- न्यू मास्टर प्लान में जोनल प्लान का खाका बनेगा, व्यावसायिक, औद्योगिक क्षेत्र व हरियाली होगी
- ग्रेटर नोएडा व मुंबई की तर्ज पर बसाया जाएगा, योजना लाने से पहले डिमांड सर्वे कराया जाएगा
जागरण संवाददाता, कानपुर। 6700 एकड़ में ग्रेटर कानपुर, न्यू कानपुर सिटी और एयरो सिटी आवासीय योजना के साथ ही अब 80 गांवों की 45 हजार एकड़ जमीन पर भी केडीए ने मशक्कत शुरू कर दी है। शहर का वर्ष 2031 तक का मास्टर प्लान बन गया है। अब जोनल प्लान बनाया जा रहा है।
केडीए सचिव अभय पांडेय के अनुसार, इन गांवों का भी न्यू मास्टर प्लान व जोनल प्लान तैयार किया जा रहा है। उसके आधार पर आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक व हरियाली के लिए जगह तय होगी। यहां पर ग्रेटर नोएडा व मुंबई की तर्ज पर ऊंची इमारतें बनाई जाएंगी और एक नया औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। एक आधुनिक शहर के रूप में पूरे इलाकों को विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना में करीब 50 हजार लोगों को आवास देने का प्लान तैयार किया जा रहा है। हालांकि अभी फौरी तौर पर खाका तैयार हो रहा है। योजना में हरियाली पर भी जोर दिया गया है।
पार्कों के साथ ग्रीन बेल्ट भी विकसित की जाएगी। हालांकि, केडीए अपनी पुरानी योजना फ्लैट, माल व होटल से सबक लेते हुए अब नई योजना लाने से पहले डिमांड सर्वे कराया जाएगा। इसमें लोगों की राय भी ली जाएगी कि वह कैसे मकान या फ्लैट चाहते हैं, ताकि उसके आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
इसके साथ ही यह भी सर्वे कराया जाएगा जहां पर केडीए की जमीन है उसके बीच में कोई निजी जमीन आ रही है तो उसको लैंड पुलिंग के माध्यम से या अधिग्रहण करके विकसित किया जाएगा।
यह होगी सुविधाएं
मकान के साथ ही स्कूल, कालेज, पुलिस स्टेशन, अस्पताल, कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक कूड़ाघर, पिकनिक स्पाट, पार्क आदि सुविधा कराई जाएगी।
कानपुर नगर व देहात की पांच तहसीलों के गांव
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Bagpat News: छह खिलाड़ियों का खेल कोटे से यूपी पुलिस में चयन, नियुक्त पत्र मिले

हाईकोर्ट का फैसला: पुलिसकर्मियों पर FIR का विशेष अदालत का आदेश रद्द, पूरे यूपी के जजों के लिए गाइडलाइंस जारी

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दूल विहान बने दरोगा: सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मुरादाबाद में होगी तैनाती - Anandpuri News


