अलीगढ़ पुलिस ने जेबकतरों के चंगुल से आठ वर्षीय मासूम को छुड़ाया, मां-बेटा गिरफ्तार
अलीगढ़ पुलिस ने जेबकतरों के चंगुल से आठ वर्षीय मासूम को छुड़ाया, मां-बेटा गिरफ्तार पुलिस आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : August 3, 2026 at 1:07 P…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अलीगढ़ पुलिस ने जेबकतरों के चंगुल से आठ वर्षीय मासूम को छुड़ाया, मां-बेटा गिरफ्तार
पुलिस आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 3, 2026 at 1:07 PM IST
अलीगढ़: जिला पुलिस ने तीन दिन पहले गाजियाबाद से अगवा किए गए आठ वर्षीय मासूम से जेब कटवाने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा किया है. जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में जेब काटने के आरोप में पकड़े गए मां-बेटे से पूछताछ के दौरान बच्चे ने पुलिस को बताया, उसे गाजियाबाद से बहला-फुसलाकर लाया गया था और उसे नशा कराकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेब काटने की ट्रेनिंग दी जा रही थी. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जबकि आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान हरदुआगंज क्षेत्र के गुड़ियाई मोहल्ला निवासी शिवम उर्फ शिवा और उसकी मां ममता को पकड़ा गया. उनके साथ एक आठ वर्षीय बच्चा भी मौजूद था. पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसे गाजियाबाद के डासना थाना क्षेत्र स्थित वेब सिटी, कल्लूगढ़ी इलाके से तीन दिन पहले अगवा कर लाया गया था. आरोपियों ने उसे अपने पास रखकर पहले नशे का आदी बनाने का प्रयास किया और फिर मेडिकल कॉलेज सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की जेब से पर्स निकालने की ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया.
बताया जा रहा है कि बच्चे ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मौका मिलने पर एक राहगीर का मोबाइल लेकर अपने पिता को फोन कर दिया. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बच्चे से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया. बच्चे के बयान के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 76 के तहत कार्रवाई करते हुए शिवम उर्फ शिवा और उसकी मां ममता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया.
क्षेत्राधिकारी तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि बच्चे और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि आरोपी पेशेवर जेबकतरे हैं और मेलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वारदात को अंजाम देते रहे हैं. पुलिस को आशंका है कि दोनों ने मासूम को जेब कटवाने और भीख मंगवाने के उद्देश्य से अगवा किया था. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी गहन जांच कर रही है. रिकॉर्ड के अनुसार शिवम के खिलाफ पहले भी चोरी के सामान की बरामदगी सहित अन्य मामले दर्ज हैं. साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं आरोपियों ने इसी तरह अन्य बच्चों का भी अपहरण कर उन्हें अपराध की दुनिया में धकेलने का प्रयास तो नहीं किया. मामले की जांच जारी है.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


