होमक्राइम'ये सरकार जौहर यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहती है', अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर किया जोरदार हमला
क्राइम

'ये सरकार जौहर यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहती है', अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर किया जोरदार हमला

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ बीजेपी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया। लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव…

Navbharat Times के अनुसार2 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
'ये सरकार जौहर यूनिवर्सिटी पर हथौड़ा चलाना चाहती है', अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर किया जोरदार हमला

सौजन्य से:- Navbharat Times

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ बीजेपी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को योगी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश ने आरोप लगाया कि ये सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ना चाहती है। उन्होंने एक बार अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया।

सपा दफ्तर में मौजूद पत्रकारों से अखिलेश यादव ने कहा कि जब यूपी के सीएम अयोध्या जाने का वर्ल्ड रिकार्ड बना रहे थे, इस दौरान राम मंदिर में लोग चढ़ावा चोरी कर रहे थे। पहले गोरखपुर में दारू और गांजे की बिक्री ज्यादा होती थी। अब यूपी में हर जगह नशीला पदार्थ पकड़ा जा रहा है।

बंद होते सरकारी स्कूलों का मुद्दा भी उठाया

अखिलेश यादव ने बंद होते सरकारी स्कूलों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल में 26 हजार स्कूल बंद हुए हैं। सदन में सपा यह मुद्दा उठाएगी कि किस तरह सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं।

2006 में आजम खान ने बनवाई थी जौहर यूनिवर्सिटी

गौरतलब है कि रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को तोड़ने का आदेश दिया था। इस पर कमिश्नरी कोर्ट में दायर अपील पर स्थगन आदेश मिल चुका है। मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट ने प्राधिकरण के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी अपील लगाई थी जिसे वापस ले लिया गया है। आजम खान ने 2006 में जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी।

राम और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों का किया सम्मान

प्रेस वार्ता के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवान राम और हनुमान जी का किरदार करने वाला कलाकारों को सम्मानित भी किया। उन्होंने इनको 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। अखिलेश ने कहा कि राम और हनुमान का किरदार निभाने वाले कलाकारों का सम्मान बहुत जरूरी है।

लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।

पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें