सीएम योगी ने कहा- आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: बहन-बेटियों पर नजर रखने वाले जहन्नुम में, सैफई सिंडीकेट करता था लूट-खसोट - Agra News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Agra - CM Yogi Agra Visit | 342 Crore Development Projects Inauguration सीएम योगी ने कहा- आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट:बहन-बेटियों पर नजर रखने वाले जहन्नुम में, सैफई सिंडीकेट क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- CM Yogi Agra Visit | 342 Crore Development Projects Inauguration
सीएम योगी ने कहा- आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट:बहन-बेटियों पर नजर रखने वाले जहन्नुम में, सैफई सिंडीकेट करता था लूट-खसोट
- कॉपी लिंक
आगरा में सीएम योगी ने कहा- आगरा में एयरपोर्ट ही नहीं बनेगा कि बल्कि हम यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बहन-बेटियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग बहन-बेटियों या व्यापारियों पर बुरी नजर डालते हैं, उनकी जगह या तो जेल में है या फिर जहन्नुम में।
साल 2017 से पहले प्रदेश में आम जनता की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती थी। उस समय "सैफई सिंडीकेट" जनता की मेहनत की कमाई की लूट-खसोट में लगा रहता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली और अधिकारियों से योजनाओं के बारे में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया । साथ ही सीएम योगी ने एक कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने चांदी की चम्मच से बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म पूरी कराई।
2 तस्वीरें देखिए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियों, व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो लोग बहन-बेटियों या व्यापारियों पर बुरी नजर डालते हैं, उनकी जगह या तो जेल में है या फिर जहन्नुम में। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
- कॉपी लिंक
सीएम योगी ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में आम जनता की समस्याओं पर सुनवाई नहीं होती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय "सैफई सिंडीकेट" जनता की मेहनत की कमाई की लूट-खसोट में लगा रहता था। वर्तमान सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अब शासन की प्राथमिकता जनता को पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
- कॉपी लिंक
सीएम ने कहा- चरण की इस धरा पर एक बार फिर से आने का अवसर प्राप्त हुआ है, इस धरा को नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं इस अवसर पर आप सब का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आज की 53 विकास की इन परियोजनाओं के लिए आप सभी को मैं हृदय से बधाई देता हूं, आप सब के प्रति अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में एयरपोर्ट ही नहीं बनेगा कि बल्कि हम यहां पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है।
- कॉपी लिंक
आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत ‘राधे-राधे’ कहकर की। ब्रज संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम स्थल ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंज उठा।
- कॉपी लिंक
फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने सीएमयोगी के सामने क्षेत्र में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की मांग उठाई है। सांसद ने कहा कि आगरा और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आलू का उत्पादन होता है, लेकिन प्रसंस्करण इकाइयों के अभाव में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता। सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि क्षेत्र में आलू प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होती है तो किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा।
- कॉपी लिंक
आगरा प्रशासन ने सीएम योगी को जरदोजी से बनी भगवान कृष्ण का चित्र भेंट किया। इस दौरान मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, डीएम मनीष बंसल मौजूद रहे।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने चांदी की चम्मच से बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन की रस्म पूरी कराई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पल का स्वागत किया और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों का बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अन्नप्राशन संस्कार भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शिशु के जीवन में ठोस आहार की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
- कॉपी लिंक
आगरा दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में मौजूद बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनसे बातचीत कर पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा।
- कॉपी लिंक
- योगी कई विभागों की 292.40 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- 93.81 करोड़ रुपए की लागत से 150 बेड वाले लेडी लॉयल अस्पताल का निर्माण।
- 79.15 करोड़ से सुभाष पार्क- मारुति एस्टेट के बीच सीएम ग्रिड रोड।
- 65.44 करोड़ से शास्त्रीपुरम में स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण।
- डीआईओएस का नया भवन, श्री कैलाश मंदिर का पर्यटन विकास, वर्किंग वूमेंस हॉस्टल और बल्केश्वर थीम पार्क का पुनर्निर्माण काम।
- कॉपी लिंक
शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री 50.06 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हो चुकी 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें बंदियों की सहूलियत के लिए जिला कारागार में लगभग 8 करोड़ रुपए से बनी नई बैरक शामिल हैं।
इसके अलावा खंदारी बापू नगर में 57 लाख से बनी सीसी सड़क, 4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क का विकास और सौंदर्यीकरण के काम और सिकंदरा में करोड़ों रुपए की लागत से बनी आरसीसी पुलिया और डक्ट का उद्घाटन भी है।
- कॉपी लिंक
योगी सरकार की ओर से 9 सालों में कई परियोजनाएं धरातल पर उतारी गईं। इनमें शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बदलने वाला आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने वाली गंगाजल परियोजना सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा व्यवस्थित शहरी विस्तार के लिए 5,142 करोड़ रुपए की लागत वाली 'ग्रेटर आगरा' (10 हाई-टेक टाउनशिप) और 'अटलपुरम' जैसी आवासीय योजनाओं की शुरुआत की गई है।
बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए आगरा सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) के नए टर्मिनल का निर्माण, छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, ओडीओसी योजना से पेठा, गजक, आगरा का पराठा से आगरा के व्यंजनों और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत लेदर और हैंडीक्राफ्ट उद्योग को नई संजीवनी दी गई है।
इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के आधुनिकीकरण और सीएम ग्रिड रोड जैसी सुविधाओं ने आगरा को पश्चिमी यूपी का एक प्रमुख आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर बना दिया है।
- कॉपी लिंक
शनिवार की रात सर्किट हाउस में योगी रुकेंगे। इसके बाद रविवार को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक डॉ. आंबेडकर विवि के खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 'कैशलेस योजना' का उद्घाटन करेंगे।
सुबह 11:30 बजे से डॉ. आंबेडकर विवि के खंदारी कैंपस से केंद्रीय हिन्दी संस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां बने हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


