लखनऊ में ACP के घर चोरी, पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम
राजधानी में चोर बेखौफ हैं। चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। आए दिन आम लोगों के घरों में चोरी तो होती रहती है, लेकिन शनिवार रात चोरों ने एसीपी के घर को निशाना बना डाला। हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की र…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजधानी में चोर बेखौफ हैं। चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। आए दिन आम लोगों के घरों में चोरी तो होती रहती है, लेकिन शनिवार रात चोरों ने एसीपी के घर को निशाना बना डाला।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देर रात आम लोगों के घरों में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरियों से अंधेरे में होने वाली पुलिस गश्त पर पहले ही कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस बार लखनऊ के बेखौफ चोरों ने पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक हैरान कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल, लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में चोरों ने किसी आम नागरिक नहीं, बल्कि बाजारखाला के ACP रंजीत कुमार के घर को ही अपना निशाना बना डाला। शनिवार देर रात हुई इस सनसनीखेज वारदात में चोर घर से लाखों का माल पार कर आराम से रफूचक्कर हो गए। ऐसे में जब राजधानी में पुलिस के आला अधिकारी के घर ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर वारदात
ये घटना तालकटोरा के MIS चौकी क्षेत्र की है, जहां स्थित एक आईएएस IAS अधिकारी के मकान में ACP बाजारखाला रंजीत कुमार किराए पर रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस घर में चोरी की यह बड़ी वारदात हुई, वहां से महज 300 मीटर की दूरी पर MIS पुलिस चौकी मौजूद है। चोरों के बुलंद हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें न तो पुलिस चौकी का खौफ था और न ही एसीपी के पद का कोई डर था।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही तालकटोरा थाना पुलिस के साथ-साथ पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस टीम अब घटनास्थल के आसपास और मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि शातिर चोरों की पहचान की जा सके।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


