होमक्राइममुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय पर पुलिस का शिकंजा, 9.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
क्राइम

मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय पर पुलिस का शिकंजा, 9.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की लगभग 9.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली है…

Aaj Tak News के अनुसार4 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय पर पुलिस का शिकंजा, 9.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Sign In

Advertisement

X

उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिवंगत गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के सहयोगी अंगद राय उर्फ झूलन की लगभग 9.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर ली है. पुलिस के मुताबिक, ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और असामाजिक गतिविधि (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत की गई है.

गाजीपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुर्की की. पुलिस की जांच में सामने आया कि ये कीमती संपत्ति अंगद राय ने अवैध गतिविधियों और अपराध के जरिए कमाए गए काले धन से खरीदी थी.

कानूनी कार्रवाई और पुलिस की नजर से बचने के लिए उसने ये प्रॉपर्टी अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर दर्ज कराई थी. ये कुर्की गाजीपुर के कोतवाली थाने में साल 2023 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के एक मामले के तहत की गई है.

अंगद राय पर दर्ज हैं कई मामले

अंगद राय उर्फ झूलन का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और दूसरी कई गंभीर धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं. वो लंबे समय से इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें