वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा,84 घाटों का संपर्क टूटा: मौसम वैज्ञानिक बोले-24 घंटे बारिश की संभावना,अबतक औसत से 18% अधिक हुई बरसात - Varanasi News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - Varanasi Weather Update | Rain Forecast & Ganga Ghat Water Level News वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा,84 घाटों का संपर्क टूटा:मौसम वैज्ञानिक बोले-24 घंटे बारिश की संभावना,…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Weather Update | Rain Forecast & Ganga Ghat Water Level News
वाराणसी में गंगा का जलस्तर घटा,84 घाटों का संपर्क टूटा:मौसम वैज्ञानिक बोले-24 घंटे बारिश की संभावना,अबतक औसत से 18% अधिक हुई बरसात
- कॉपी लिंक
वाराणसी में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। रविवार सुबह शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे है, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम में नमी अधिक होने के कारण उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक वाराणसी में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। स्थानीय स्तर पर बादलों के कारण कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है।
औसत से 18 प्रतिशत अधिक बारिश
इस मानसूनी सीजन वाराणसी में बारिश सामान्य से अधिक हुई है। अब तक औसत के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं,1 जून से अबतक 848.8 MM बारिश हुई है। हालांकि अब गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर 68.81 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में कमी का सिलसिला जारी रहने पर आने वाले दिनों में घाटों की स्थिति में भी सुधार की उम्मीद है।
88 घाटों का संपर्क अब भी टूटा
गंगा का जलस्तर घटने के बावजूद वाराणसी के 88 घाटों का संपर्क अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सका है। कई घाटों पर पानी जमा होने के कारण लोगों की सामान्य आवाजाही प्रभावित है। जलस्तर कम होने के बावजूद घाटों के निचले हिस्से में पानी मौजूद है, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट के शवदाह स्थल अभी भी बदले हुए हैं एक साथ 5-6 शव ही जल पा रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

लखनऊ: शहर में 86195 आवारा कुत्ते, सात साल में बढ़ गए 10 हजार से अधिक; जानें नसबंदी की स्थिति और चुनौतियां

गोरखपुर-गोंडा खंड में काम, कई ट्रेनों का बदलेगा रास्ता


