गोरखपुर में आज बिजली कटौती, 8 घंटे तक ठप रहेंगे राप्तीनगर-लालडिग्गी समेत ये इलाके - gorakhpur power cut areas affected schedule today
गोरखपुर में आज बिजली कटौती, 8 घंटे तक ठप रहेंगे राप्तीनगर-लालडिग्गी समेत ये इलाके गोरखपुर में शनिवार को विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती होगी। लालडिग्गी, राप्तीनगर ओल्ड और राप्तीनगर न्यू उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों ...और…

सौजन्य से:- Jagran
गोरखपुर में आज बिजली कटौती, 8 घंटे तक ठप रहेंगे राप्तीनगर-लालडिग्गी समेत ये इलाके
गोरखपुर में शनिवार को विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती होगी। लालडिग्गी, राप्तीनगर ओल्ड और राप्तीनगर न्यू उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों ...और पढ़ें
HighLights
- लालडिग्गी में 3 घंटे, राप्तीनगर ओल्ड में 7 घंटे बिजली कटेगी।
- राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 8 घंटे बिजली नहीं रहेगी।
- रखरखाव, सड़क चौड़ीकरण और क्षमता वृद्धि के कारण बिजली आपूर्ति बाधित।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लालडिग्गी के जेई संदीप कुमार ने बताया कि पांच एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण के कारण हिंदी दैनिक फीडर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इस कारण रेती चौक, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, शाहमारुख आदि इलाकों में तीन घंटे बिजली नहीं रहेगी।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा फेज तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा व कृष्णानगर फीडर, दुर्गाबाड़ी से जुड़ा हनुमंतनगर फीडर तथा चैनपुर व नेतवर उपकेंद्र सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में विनोद तावड़े के साथ चाय पर बैठे संजय निषाद, उठाए समाज से जुड़े मुद्दे
राप्तीनगर के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि क्षमता वृद्धि कार्य के कारण राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इस कारण करीम नगर, रेल विहार, राजनगर, नकहा, राप्तीनगर, कृष्णानगर आदि इलाकों में आठ घंटे बिजली नहीं रहेगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

कानपुर में 15.5 किमी लंबे अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेल ट्रैक पर ब्रेक, 10 फीसदी जमीन अधिग्रहण न होने से फंसा पेच - kanpur elevated railway track land acquisition delay slows anwarganj mandhana project

यूपी: एनएचएआई के आरओ विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद हुई थी किरकिरी


