प्रयागराज में अजय राय बोले- 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में जुटेगा छात्रों का सैलाब, प्रदेश प्रभारी ने कहा- यह चढ़ावा चोरों की सरकार
प्रयागराज में अजय राय बोले- 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में जुटेगा छात्रों का सैलाब, प्रदेश प्रभारी ने कहा- यह चढ़ावा चोरों की सरकार राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज में होना है. प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी…

सौजन्य से:- ETV Bharat
प्रयागराज में अजय राय बोले- 8 अगस्त को केपी ग्राउंड में जुटेगा छात्रों का सैलाब, प्रदेश प्रभारी ने कहा- यह चढ़ावा चोरों की सरकार
राहुल गांधी का संवाद कार्यक्रम 8 अगस्त को प्रयागराज में होना है. प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी ने तैयारियों का जायजा लिया.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 2, 2026 at 8:41 PM IST
प्रयागराज : रायबरेली से कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज में शिरकत करने प्रयागराज आ रहे हैं. केपी ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को प्रयागराज पहुंचे.
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, 8 अगस्त को राहुल गांधी का कार्यक्रम देश में छात्रों और युवाओं का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन साबित होने जा रहा है. राहुल गांधी का यह प्रयागराज का तीसरा प्रमुख कार्यक्रम है, जो विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर केंद्रित है. पूरे प्रदेश से नौजवान, छात्र-छात्राएं और हमारे भाई-बहन बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे.
अजय राय ने कहा, कार्यक्रम वाले दिन प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड से लेकर शहर की एक-एक सड़क और गली में युवाओं की भारी मौजूदगी रहेगी. लाखों की संख्या में छात्र और नौजवान एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे. अजय राय ने कहा, वर्तमान में पढ़े-लिखे युवाओं की समस्याएं गंभीर होती जा रही हैं.
केपी ट्रस्ट के शंकर लाल मेमोरियल हॉल में राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. बीए की डिग्री के लिए युवाओं को लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं. मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ के छात्रों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए तक फीस चाहिए. उन्होंने कहा है कि एससी एसटी छोड़िए जनरल के भी 90 फीसदी लोग यह खर्चा नहीं उठा सकते हैं.
उन्होंने कहा, राम का नाम लेकर भाजपा सत्ता में आई और उन्हीं के मंदिर से चढ़ावा चुरा लिया. जो राम के न हुए वह भला गरीब, किसान, मजदूर, अगड़ों और पिछड़ों के क्या होंगे? अब वक्त आ गया है ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने का. यह चढ़ावा चोरों की सरकार है, जो दूसरी पार्टी के विधायक और सांसद भी चुराती है. सरकार ने पुलिस को हत्यारा बना दिया है. एनकांउटर के नाम पर सैकड़ों ब्राह्मणों, पिछड़े वर्ग के बच्चों, दलितों की हत्या करवा दी.
यह भी पढ़ें : कंक्रीट के जंगलों के बीच 'लापता' हो रहीं मधुमक्खियों के लिए NHAI का मास्टरप्लान, यूपी का यह एक्सप्रेस-वे रचेगा इतिहास
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


