'8 लाख रुपये में बेच रहे कब्र...', लखनऊ के इमामबाड़ा गुफरान मआब को लेकर शिया मौलाना पर बड़ा आरोप
नवाबों के शहर लखनऊ में अब मौलानाओं के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. शिया समुदाय के बड़े मौलाना कल्बे जव्वाद पर उनके ही परिवार के शिया…

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
नवाबों के शहर लखनऊ में अब मौलानाओं के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. शिया समुदाय के बड़े मौलाना कल्बे जव्वाद पर उनके ही परिवार के शिया धर्मगुरु मौलाना सैफ अब्बास ने गंभीर आरोप लगाए हैं. सैफ अब्बास ने लाखों में कब्रें बेचने का दावा किया है.
सैफ अब्बास का दावा है कि लखनऊ के मशहूर इमामबाड़ा गुफरान मआब में कब्रें बेची जा रही हैं और एक कब्र की कीमत 8 लाख रुपये तक वसूली जा रही है. मौलाना सैफ अब्बास ने एक वीडियो जारी करते हुए इसका खुलासा किया है.
बता दें कि वक्फ इमामबाड़ा गुफरान मआब लखनऊ में शिया समुदाय का सबसे बड़ा इमामबाड़ा और प्रतिष्ठित कब्रिस्तान है. मौलाना कल्बे जव्वाद इस वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली (देखरेख करने वाले) हैं.
साल में 9.60 करोड़ रुपये की अवैध वसूली का दावा
सैफ अब्बास ने वीडियो में आंकड़ों का ब्योरा देते हुए दावा किया कि इमामबाड़ा गुफरान मआब में हर महीने कम से कम 10 कब्रें बेची जाती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि किसी शख्स के इंतकाल के बाद उसके परिवार से एक कब्र के बदले 8 लाख रुपये लिए जाते हैं. इस हिसाब से हर महीने लगभग 80 लाख रुपये और साल भर में कुल 9 करोड़ 60 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली जा रही है.
Advertisement
पूर्व मंत्री मोहसिन रजा भी उठा चुके हैं सवाल
इससे पहले लखनऊ के बड़े और ऐतिहासिक इमामबाड़ों में कब्रों की बोलियां लगने और उनकी कीमत तय होने की चर्चा मुस्लिम समाज में काफी समय से होती रही है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पूर्व मंत्री रहे मोहसिन रजा भी कुछ समय पहले एक टीवी इंटरव्यू में इस मुद्दे को उठा चुके हैं. तब उन्होंने कब्रों की कीमत 5 लाख रुपये बताई थी.
हालांकि, अब कल्बे जव्वाद के ही वारिस ने 8 लाख रुपये प्रति कब्र का रेट उजागर कर सालाना कमाई का नया आंकड़ा सामने रख दिया है.
यह भी पढ़ें: घरवालों पर ऑनर किलिंग का शक! कब्र से निकाली गई लाश, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
आपसी खींचतान से खुली पोल
माना जा रहा है कि 'टुंडे कबाबी' से जुड़े एक हालिया विवाद को लेकर मौलाना कल्बे जव्वाद और मौलाना सैफ अब्बास के बीच दूरियां बढ़ गई थीं. इसी खींचतान और आपसी मतभेद के चलते दोनों पक्ष अब एक-दूसरे की पोल खोलने और सीक्रेट का खुलासा करने में जुट गए हैं.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


