होमक्राइमश्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन: 8 से 12 अगस्त तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट - Sant Kabir Nagar News
क्राइम

श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन: 8 से 12 अगस्त तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट - Sant Kabir Nagar News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Sant kabir nagar - Gorakhpur Lucknow Highway Closed | Kanwar Yatra Route Diversion Update श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन:8 से 12 अगस्त तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे…

bhaskar.com के अनुसार31 जुलाई 2026 को 06:12 am बजे
श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन:  8 से 12 अगस्त तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट - Sant Kabir Nagar News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Sant kabir nagar

- Gorakhpur Lucknow Highway Closed | Kanwar Yatra Route Diversion Update

श्रावण झूला मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन:8 से 12 अगस्त तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट

- कॉपी लिंक

अयोध्या में कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेला के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए संतकबीरनगर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस प्रशासन ने गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 8 अगस्त से 12 अगस्त तक भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली है। इस अवधि में ट्रक, डीसीएम, मालवाहक वाहन और ट्रैक्टर सहित भारी वाहनों का आवागमन डायवर्ट किए गए मार्गों से कराया जाएगा।

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दुर्गा मंदिर मगहर, सोनी होटल के पास, खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास चौराहा तथा बस्ती सीमा स्थित टेमा रहमत चौराहे पर बैरियर लगाए जाएंगे। गोरखपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को इन स्थानों पर रोककर वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा।

गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा, बखिरा, नंदौर, बांसी, बलरामपुर और गोंडा होते हुए लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं टेमा रहमत चौराहे और मेंहदावल बाईपास से गुजरने वाले वाहनों को दुधारा, बांसी, जोगिया उदयपुर, सनई चौराहा, चिल्हिया, शोहरतगढ़, ढेबरुवा, बढ़नी, बलरामपुर और बहराइच के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

इसके अलावा गोरखपुर से लखनऊ के लिए एक अन्य वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया गया है। यह मार्ग मंझरिया रेलवे क्रॉसिंग, भड़कुलवा, मैनसिर, गिठनी, टुंगपार, मोलनापुर, सोनबरसा, हरनही और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक रोड से होकर गुजरेगा। वहीं धनघटा क्षेत्र से लखनऊ जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर के रास्ते भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा और श्रावण झूला मेला के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें