लखनऊ में एएनटीएफ और एमपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - up antf mp police arrest 2 drug traffickers seize 75kg ganja
लखनऊ में एएनटीएफ और एमपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार उत्तर प्रदेश एएनटीएफ और मध्य प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें स…

सौजन्य से:- Jagran
लखनऊ में एएनटीएफ और एमपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एएनटीएफ और मध्य प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की कुरावर (कोटरा) थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के कब्जे से 75.13 किलोग्राम गांजा, एक बोलेरो पिकअप, दो मोबाइल फोन और 880 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के खबास किकरी निवासी धनराज प्रजापति और सुरेश बलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर तीलबड़ली के पास से गिरफ्तार किया है। कुरावर (कोटरा) थाने में इस मामले को लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और राजस्थान और अन्य राज्यों में फुटकर सप्लाई करते थे। पुलिस अब बरामद गांजे के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


