होमक्राइमचरित्र को लेकर यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर ऐक्शन, 7वीं की छात्रा से की छेड़छाड़; हंगामा
क्राइम

चरित्र को लेकर यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर ऐक्शन, 7वीं की छात्रा से की छेड़छाड़; हंगामा

चरित्र को लेकर यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर ऐक्शन, 7वीं की छात्रा से की छेड़छाड़; हंगामा आरोप है कि यूपी पुलिस का कांस्टेबल पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था। वह उसे परेशान करता था। परिजन…

livehindustan.com के अनुसार2 अगस्त 2026 को 12:18 pm बजे
चरित्र को लेकर यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर ऐक्शन, 7वीं की छात्रा से की छेड़छाड़; हंगामा

सौजन्य से:- livehindustan.com

चरित्र को लेकर यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर ऐक्शन, 7वीं की छात्रा से की छेड़छाड़; हंगामा

आरोप है कि यूपी पुलिस का कांस्टेबल पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था। वह उसे परेशान करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 3 बजे छात्रा घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा किसी तरह वहां से छूटकर घर पहुंची।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल पर 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने का आरोप लगा। सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है। उसे जेल भेज दिया गया। अब कानपुर में एक और कांस्टेबल पर खराब चरित्र के आरोप में ऐक्शन हुआ है। कल्याणपुर थाने में तैनात इस रिक्रूट सिपाही पर स्कूल जाने वाली कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस, सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं सिपाही को लाइन हाजिर कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आवास विकास-तीन निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी पास के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उनके घर के पास एक रिटायर दरोगा के मकान में कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही किराये पर रहता है। आरोप है कि वह पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब तीन बजे छात्रा घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी।

आरोप है कि वहीं सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा किसी तरह वहां से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले सिपाही ने उसकी छोटी बहन को रोककर बड़ी बहन के बारे में पूछताछ की थी। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता सिपाही के कमरे पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर तत्काल जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में उसी मोहल्ले में किराये पर रह रहे रिक्रूट कांस्टेबल का नाम सामने आया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित रिक्रूट कांस्टेबल को अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गोरखपुर में मासूम से हैवानियत पर उबाल

वहीं गोरखपुर में 10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल है। शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ ही कई संगठन सड़क पर उतरे। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। कचहरी में पुलिस ने अधिवक्ताओं को रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अध्यक्ष उमापति उपाध्याय व मंत्री अनुज अस्थाना के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने आरोपी बर्खास्त सिपाही को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा, सरकारी सहायता और मामले का त्वरित निस्तारण कराने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर से टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर सभा की। इस दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।

लेखक के बारे में

Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें