लखनऊ में 7.50 लाख रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार: विजिलेंस ने 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा, मकान बनवाने के बदले 15 लाख मांगे थे - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow LDA JE Arrested | Vigilance Traps Junior Engineer For Bribe लखनऊ में 7.50 लाख रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार:विजिलेंस ने 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा, मकान बनवाने के बद…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow LDA JE Arrested | Vigilance Traps Junior Engineer For Bribe
लखनऊ में 7.50 लाख रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार:विजिलेंस ने 3 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा, मकान बनवाने के बदले 15 लाख मांगे थे
- कॉपी लिंक
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जेई समेत 3 लोग 7.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। विजिलेंस ने शिकायतकर्ता के जरिए इन्हें पैसे देने के लिए बुलाया था। गोमती नगर के LDA के ऑफिस में जैसे ही आरोपियों ने पैसे लिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जोन-5 ऑफिस में तैनात JE दिनेश कुमार वर्मा, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और बिचौलिए श्रवण कुमार ने शिकायतकर्ता को धमकाया था। उससे मकान निर्माण के बदले 15 लाख रुपए की डिमांड की थी। प्राधिकरण वीसी प्रथमेश कुमार ने मामला सामने आने के बाद जेई और सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है।
JE ने मकान का निर्माण रुकवाने की धमकी दी
विजिलेंस टीम के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के लखनऊ सेक्टर में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि विकास प्राधिकरण के जेई दिनेश कुमार वर्मा उसके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे। उसे धमकाते हुए कहा कि मकान का निर्माण बंद करा दो।
शिकायतकर्ता को बताया गया कि उसके मकान निर्माण को लेकर IGRS पोर्टल पर शिकायत मिली है। इस मामले को खत्म कराने के लिए उसे LDA कार्यालय बुलाया गया।
पहले 15 लाख मांगे, 7.50 लाख में मामला तय हुआ
शिकायतकर्ता के अनुसार, LDA ऑफिस पहुंचने पर JE दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने उससे 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। रकम नहीं देने पर निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई। शिकायतकर्ता ने इतनी रकम देने से मना किया तो सौदा घटकर 7.50 लाख रुपए में तय हुआ।
रिश्वत के लिए JE ने बिचौलिये को सेट किया
विजिलेंस की जांच में सामने आया कि जेई और सुपरवाइजर ने रिश्वत के लिए बाहरी व्यक्ति श्रवण कुमार को अपने साथ मिला रखा था। मकान बनवा रहे व्यक्ति को IGRS शिकायत का डर दिखाकर तीनों रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने जांच कर रही टीम को रिश्वत से जुड़ी मोबाइल कॉल और बाकी सबूत भी दिए थे।
शिकायत सही पाए जाने के बाद विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई की गिरफ्तारी की प्लानिंग की। शनिवार को शिकायतकर्ता तय रकम 7.50 लाख रुपए लेकर पहुंचा। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से पूरी रकम भी बरामद की गई।
---------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही, लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी, पटक-पटकर मारा
लखनऊ के अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रही बच्ची पर गाय ने हमला कर दिया। इसका CCTV सामने आया है। इसमें पहले गाय बच्ची को सींग से दीवार पर दबाती, फिर जमीन पर पटक देती है। इसके बाद 1 मिनट तक उसे चारों पैरों से उछाल-उछालकर रौंदती है।
शोर सुनकर आए लोगों ने किसी तरह से उसे बचाया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
- बात खरी हैबटुकों की पूजाकर मंत्री राजभर ने बनाया भौकाल: अखिलेश के 'ओमप्रकाश' करेंगे खेला, इंस्पेक्टर ने भाभीजी को पहनाई चूड़ियां
- गाय 1 मिनट तक बच्ची को रौंदती रही...VIDEO: लखनऊ में घर के बाहर खेल रही थी; सींग से दबाया, पटक-पटकर मारा
- चढ़ावा चोरी का 'नाटक' करने पर राहुल-पप्पू यादव पर FIR: लखनऊ में हिंदूवादी नेता बोला- पप्पू यादव का सिर लाने वाले को 51 लाख देंगे
- लखनऊ में रेलवे कर्मचारी ने लगाई फांसी: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त फंदे से लटका, युवती ने परिजनों को दी सूचना
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


