लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ये रूट चार्ट
लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ये रूट चार्ट अमीनाबाद स्थित अमीरूदौला झंडेवाला पार्क में आज प्रभावित रहेगा ट्रैफिक. लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन. (etv bharat) By ETV B…

सौजन्य से:- ETV Bharat
लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें ये रूट चार्ट
अमीनाबाद स्थित अमीरूदौला झंडेवाला पार्क में आज प्रभावित रहेगा ट्रैफिक.
लखनऊ में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन. (etv bharat)
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 23, 2026 at 8:47 AM IST
लखनऊ: राजधानी के अमीनाबाद स्थित अमीरूदौला झंडेवाला पार्क में रविवार 23 अगस्त को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है. रविवार सुबह 7:00 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक अमीनाबाद, कैसरबाग और परिवर्तन चौक के आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस कमिश्नरेट ट्रैफिक विंग ने आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए डायवर्ट किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें.
ये रास्ते रहेंगे बंद और ऐसे रहेगा वैकल्पिक रूट प्लान
- अशोक लाट चौराहा से नजीराबाद चौकी: अशोक लाट चौराहा से सामान्य वाहन नजीराबाद पुलिस चौकी की ओर नहीं जा सकेंगे. ये वाहन अशोक लाट चौराहा से कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा होकर निकलेंगे.
- कैसरबाग बस अड्डा से अशोक लाट चौराहा: कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से वाहन अशोक लाट चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक स्वास्थ्य भवन तिराहा, सीडीआरआई, क्लार्क अवध और चिरैयाझील तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएगा.
- अमीनाबाद थाना तिराहा से झंडेवाला पार्क: अमीनाबाद थाना तिराहा से सामान्य यातायात अमीनाबाद मार्केट व झंडेवाला पार्क की तरफ प्रतिबंधित रहेगा. यह ट्रैफिक श्रीराम रोड तिराहा होते हुए आगे बढ़ेगा.
- नजीराबाद पुलिस चौकी व सेंट्रल होटल तिराहा: नजीराबाद पुलिस चौकी और सेंट्रल होटल तिराहा से अमीनाबाद पुस्तक मार्केट होते हुए झंडेवाला पार्क की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. यह ट्रैफिक कैसरबाग बस अड्डा चौराहा होकर गुजरेगा.
- परिवर्तन चौक से अशोक लाट चौराहा: परिवर्तन चौक चौराहा से सामान्य यातायात अशोक लाट चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा. वाहन सुभाष चौराहा और क्लार्क अवध तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
- अशोक लाट से परिवर्तन चौक: अशोक लाट चौराहा से परिवर्तन चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कैसरबाग बस अड्डा मार्ग से भेजा जाएगा.
आपातकालीन सेवाओं को छूट, हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सकीय आपात स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा.
यातायात संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता, जाम या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ट्रैफिक अपडेट्स के लिए एक्स ट्विटर हैंडल @lucknowtraffic को भी फॉलो किया जा सकता है.
ये भी पढ़ेंः रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का तोहफा, 27 और 28 अगस्त को यूपी की बसों में मुफ्त यात्रा
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी में 2 मिनट में गिरा दो मंजिला मकान, VIDEO: दालमंडी में 15 मकान दो दिन में ध्वस्त, PWD कर रहा सड़क चौड़ीकरण - Varanasi News

थाईलैंड की महिला से शादी करने वाला कानपुर का कारोबारी इरफान गिरफ्तार, 60 लाख ऐंठने और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

लखनऊ में बाढ़: पॉश कॉलोनियों में भी घुसा पानी, होटलों में शिफ्ट हुए परिवार


