यूपी पुलिस के एक और कांस्टेबल पर चरित्र की गलती, 7वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला
उत्तर प्रदेश की पुलिस में एक और कांस्टेबल पर चरित्र की गलती का मामला सामने आया है। आरोप है कि कल्याणपुर थाने में तैनात इस सिपाही ने एक कक्षा सात की छात्रा का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया और इस मामले की जांच के लिए पुलिस जुट गई है।

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Ajay Singhसंवाददाता, कानपुर
आरोप है कि यूपी पुलिस का कांस्टेबल पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था। वह उसे परेशान करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 3 बजे छात्रा घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा किसी तरह वहां से छूटकर घर पहुंची।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल पर 10 साल की बच्ची से रेप और हत्या करने का आरोप लगा। सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है। उसे जेल भेज दिया गया। अब कानपुर में एक और कांस्टेबल पर खराब चरित्र के आरोप में ऐक्शन हुआ है। कल्याणपुर थाने में तैनात इस रिक्रूट सिपाही पर स्कूल जाने वाली कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस, सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं सिपाही को लाइन हाजिर कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आवास विकास-तीन निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी पास के स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उनके घर के पास एक रिटायर दरोगा के मकान में कल्याणपुर थाने में तैनात सिपाही किराये पर रहता है। आरोप है कि वह पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम करीब तीन बजे छात्रा घर के पास दुकान पर सामान लेने गई थी।
UP में धड़ाधड़ सस्पेंड हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस, सड़क पर खासतौर पर रहें सतर्क
आरोप है कि वहीं सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा किसी तरह वहां से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि दो दिन पहले सिपाही ने उसकी छोटी बहन को रोककर बड़ी बहन के बारे में पूछताछ की थी। घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता सिपाही के कमरे पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जिसके बाद मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर सिपाही को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर तत्काल जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में उसी मोहल्ले में किराये पर रह रहे रिक्रूट कांस्टेबल का नाम सामने आया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच में आरोप सही मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित रिक्रूट कांस्टेबल को अग्रिम आदेश तक लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यूपी: इस थाने में 22 खुलासों के बाद सिपाही गिरफ्तार; पंजाब के गैंगस्टर का भी नाम
जिला अस्पताल में बड़ी बहन को खाना देने आई लड़की किडनैप, सिपाही हिरासत में
बच्ची के कातिल सिपाही पर कहर बनकर टूटी भीड़, अस्पताल में कर्मचारियों ने धुना
वहीं गोरखपुर में 10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या से लोगों में उबाल है। शनिवार को अधिवक्ताओं के साथ ही कई संगठन सड़क पर उतरे। अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया। कचहरी में पुलिस ने अधिवक्ताओं को रोकने की कोशिश की तो तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य मधुसूदन त्रिपाठी, अध्यक्ष उमापति उपाध्याय व मंत्री अनुज अस्थाना के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने आरोपी बर्खास्त सिपाही को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपया मुआवजा, सरकारी सहायता और मामले का त्वरित निस्तारण कराने की भी मांग की गई। अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी परिसर से टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। गांधी प्रतिमा पर पहुंचकर सभा की। इस दौरान राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया।
Loading videos...
और देखें
Loading videos...
और देखें
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


