कानपुर से सीधे जुड़ेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 6KM की दूरी होगी खत्म; जल्द शुरू होगा सर्वे - kanpur city to get direct link to lucknowkanpur expressway
कानपुर से सीधे जुड़ेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 6KM की दूरी होगी खत्म; जल्द शुरू होगा सर्वे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में…

सौजन्य से:- Jagran
कानपुर से सीधे जुड़ेगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, 6KM की दूरी होगी खत्म; जल्द शुरू होगा सर्वे
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से सीधे जोड़ने की जल्द कार्रवाई शुरू होगी। एक्सप्रेसवे की शहर की सीमा से करीब छह किलोमीटर दूरी होने के कारण इसे कानपुर से सीधी कनेक्टिविटी देने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब इसके लिए जमीनी सर्वे शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
सांसद रमेश अवस्थी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को शहर से जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर मांग रखी थी। सांसद ने तर्क दिया था कि एक्सप्रेसवे शहर के नजदीक होने के बावजूद सीधे जुड़ाव नहीं होने से कानपुर के लोगों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस पर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंत्रालय और एनएचएआई के अफसरों को जमीनी पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एनएचएआइ संभावित कनेक्टिविटी मार्गों का सर्वे करेगी और जमीन की स्थिति, यातायात दबाव, मौजूदा सड़कों तथा तकनीकी जरूरतों का आकलन करेगी। सर्वे के आधार पर एक्सप्रेसवे को कानपुर शहर से सीधे जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, डीपीआर में संभावित मार्ग, कनेक्टिविटी की तकनीकी व्यवहार्यता और निर्माण के लिए जरूरी ढांचे का अध्ययन शामिल होगा।
इसके बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए संबंधित स्तर पर भेजा जाएगा। सीधे जुड़ाव की सुविधा मिलने पर शहर से एक्सप्रेसवे तक पहुंच आसान होने के साथ लखनऊ की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

स्नातक लखनऊ खंड चुनाव: विधानसभा-लोकसभा की तर्ज पर मैदान में 1720 प्रभारी और एजेंट उतरेगी सपा - sp gears up for lucknow graduate election with grand strategy

सीएम योगी आदित्यनाथ का लॉ&ऑर्डर पर सपा पर तंज, अखिलेश यादव ने किया पलटवार

Uttar Pradesh: Projects worth ₹78.26 crore for sewer, water pipelines launched in Varanasi's Bhelupur


