लखनऊ में अभी मानसून से 6 फीसदी कम बरसात: सुबह से निकली तेज धूप, उमसभरी गर्मी पड़ेगी; शाम तक बारिश के आसार - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit & High Humidity Forecast लखनऊ में अभी मानसून से 6 फीसदी कम बरसात:सुबह से निकली तेज धूप, उमसभरी गर्मी पड़ेगी; शाम तक बारिश के…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Weather Update | Monsoon Rain Deficit & High Humidity Forecast
लखनऊ में अभी मानसून से 6 फीसदी कम बरसात:सुबह से निकली तेज धूप, उमसभरी गर्मी पड़ेगी; शाम तक बारिश के आसार
- कॉपी लिंक
लखनऊ में इस मानसून अभी तक कोटे से 6 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि, आने वाले दिनों में यह कोटा पूरा भी हो सकता है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। उमसभरी गर्मी पड़ेगी। शाम तक में बारिश की संभावना है।
शहर में शनिवार को 28.5 मिमी बारिश हुई थी। उस दिन कोटा 4.4 मिमी का था। वहीं, इस पूरे सीजन 438.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि बारिश का कोटा 468.1 मिमी था। इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 अगस्त को 58.7 मिमी हुई।
आज 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान
शहर में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज हुई।
प्रदेश में अभी बारिश, 24 से थम जाएगा दौर
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह मेहरबान है। राजधानी लखनऊ और आसपास के मध्यवर्ती इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, पूर्वांचल और तराई के जिलों में अगले दो दिनों 24 अगस्त की सुबह तक तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
पूर्वी यूपी के तराई और दक्षिणी इलाकों (जैसे जमशेदपुर और बंगाल की खाड़ी से सटे मानसूनी सिस्टम के प्रभाव वाले क्षेत्रों) में मूसलाधार बारिश की संभावना है। पश्चिमी जिलों में बारिश का जोर थोड़ा कम रहेगा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 24 अगस्त की सुबह के बाद प्रदेश में पछुआ (पश्चिमी) हवाएं चलने लगेंगी। इससे मानसूनी गतिविधियों में कमी आएगी। इसी के साथ पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मौसम देगा सरप्राइज! दिल्ली-NCR, यूपी समेत इन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, यहां होगी भारी बारिश

UP Weather Today: लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा - up weather rain hailstorm alert for lucknow temperature drop

UP Weather: पूर्वी यूपी में फिर बारिश, दीवार गिरने से बच्ची की मौत; 3 फ्लाइट डायवर्ट; हुई ये भविष्यवाणी


