होमक्राइमगोरखपुर में क्लास 6 की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी: बच्ची मां से बोली- छुट्‌टी के बाद ड्राइवर अंकल झाड़ियों में ले गए, बैड टच किया - Gorakhpur News
क्राइम

गोरखपुर में क्लास 6 की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी: बच्ची मां से बोली- छुट्‌टी के बाद ड्राइवर अंकल झाड़ियों में ले गए, बैड टच किया - Gorakhpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Crime News | Class 4 Student Molested By Auto Driver गोरखपुर में क्लास 6 की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी:बच्ची मां से बोली- छुट्टी के बाद ड्राइवर अंकल झाड़ियों म…

Dainik Bhaskar के अनुसार1 अगस्त 2026 को 03:18 am बजे
गोरखपुर में क्लास 6 की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी:  बच्ची मां से बोली- छुट्‌टी के बाद ड्राइवर अंकल झाड़ियों में ले गए, बैड टच किया - Gorakhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Gorakhpur

- Gorakhpur Crime News | Class 4 Student Molested By Auto Driver

गोरखपुर में क्लास 6 की छात्रा से ऑटो में छेड़खानी:बच्ची मां से बोली- छुट्टी के बाद ड्राइवर अंकल झाड़ियों में ले गए, बैड टच किया

- कॉपी लिंक

गोरखपुर में क्लास 6 में पढ़ने वाली छात्रा को उसके ही ऑटो ड्राइवर ने जबरदस्ती बैड टच किया। छेड़खानी के दौरान बच्ची के विरोध करने पर गालियां दी, जान से मारने की धमकी देकर डराया। घर आकर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई।

छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की शाम चिलुआताल थाने में एफआईआर दर्ज किया। कुछ ही देर बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

अब जानिए पूरा मामला

शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा प्रतिदिन ऑटो से आती-जाती है। ऑटो चालक स्कूल छोड़ने और घर लाने के पैसे लेता है। छात्रा की मां ने बताया कि मेरी 12 साल की बेटी क्लास 6 में पढ़ती है। शुक्रवार को सुबह समय से अन्य बच्चों के साथ ऑटो से स्कूल गई। दोपहर को आते समय वह थोड़ा लेट से घर आई। मैंने उससे इसकी वजह पूछी तो वह घबराने लगी। कमरे में किनारे बैठकर रोना धोना शुरू कर दिया। फिर उसे चुप कराया। बेटी ने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद सभी बच्चों को ऑटो वाले अंकल पहले घर छोड़ दिया। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉलेज के पास एक सुनसान जगह पर ऑटो लेकर गए। वहां पर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। मुझे बैड टच किया। मैं रोने लगी। चिल्लाने की कोशिश की तो अंकल नाराज होकर गालियां देने लगे। बोले किसी से बताया तो जान से मार दूंगा। उन्होंने मेरे साथ गलत किया है। कभी उनके साथ मुझे स्कूल मत भेजना। नहीं जाउंगी स्कूल।

छात्रा की मां ने चिलुआताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 60 साल बताई जा रही है। छात्रा के परिवार वाले भी बुजुर्ग देखकर उसके भरोसे बेटी को सौंप दिए थे। छात्रा की मां ने कहा कि ड्राइवर ने भरोसे का कत्ल किया है। इसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में एफआईआर दर्ज किया है। साथ ही ऑटो ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की विवेचना महिला उपनिरीक्षक ब्यूटी सिंह द्वारा की जा रही है। अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन नियमानुसार कराया जा रहा है।

- गोरखपुर में गायब हुई 9 बच्ची: पुलिस ने 2 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया, परिजनों को सौंपा

- गोरखपुर से नेपाल बॉर्डर तक रोजाना चलेगी वाराणसी सिटी एक्सप्रेस: बहराइच से नेपालगंज रोड तक बढ़ा सफर, 50-70 रुपए तक घटेगा किराया

- बेटी का अंतिम-संस्कार, 3 घंटे बाद मां को बेटा हुआ: कहती थी- भाई होगा तो राखी बाधूंगी; गोरखपुर में सिपाही ने रेप करके मार डाला

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनमौलाना बोला-आपकी बीवी से संबंध बनाऊंगा, ये अल्लाह का उसूल: यूपी में तीन तलाक को जायज बताकर खुद हलाला कर रहे; देखिए स्टिंग

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें