गोरखपुर में शुक्रवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली: केबल मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 9 बजे से होगी कटौती - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Power Cut | Electricity Supply Disrupted Due To Cable Repair गोरखपुर में शुक्रवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली:केबल मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 9 बजे स…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Power Cut | Electricity Supply Disrupted Due To Cable Repair
गोरखपुर में शुक्रवार को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली:केबल मरम्मत और लाइन शिफ्टिंग की वजह से सुबह 9 बजे से होगी कटौती
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के विभिन्न उपकेंद्रों और इलाकों में शुक्रवार को केबल रिपेयरिंग, रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
33 केवी राप्तीनगर न्यू और 33 केवी सूरजकुंड लाइन के केबल मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे गोरखनाथ मंदिर, सूरजकुंड, राप्तीनगर न्यू और 11 केवी गोरखनाथ से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित होगी।
इसके अलावा, सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई अन्य बिजलीघरों की सप्लाई बंद रहेगी। इसमें पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार, जंगल धूषण, लक्ष्मीपुर, न्यू फीडर और सरस्वतीपुरम फीडर शामिल हैं। राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र के फेज-तीन, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा और कृष्णानगर फीडर की बिजली भी इसी दौरान ठप रहेगी। साथ ही दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर, चैनपुर उपकेंद्र और राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी 5 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होते ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


