होमक्राइम​लखनऊ में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी भीषण आग, नवविवाहिता की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी
क्राइम

​लखनऊ में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी भीषण आग, नवविवाहिता की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी

लखनऊ में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी भीषण आग, नवविवाहिता की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी काजल बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी. पढ़ाई के लिए कुछ दिन पहले ही मायके में आई थी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Pu…

ETV Bharat के अनुसार1 अगस्त 2026 को 05:18 pm बजे
​लखनऊ में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी भीषण आग, नवविवाहिता की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी भीषण आग, नवविवाहिता की मौत, 6 महीने पहले हुई थी शादी

काजल बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी. पढ़ाई के लिए कुछ दिन पहले ही मायके में आई थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 1, 2026 at 9:39 PM IST

लखनऊ : चिनहट की न्यू गुलिस्तां कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप निकलने से लगी आग में नवविवाहिता काजल (21) गंभीर रूप से झुलस गई. शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. काजल बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी.

मूल रूप से उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र स्थित मीठेपुर गांव निवासी काजल विश्वकर्मा (21) की शादी फरवरी 2026 में विश्वास विश्वकर्मा के साथ हुई थी. विश्वास सराफा का काम करते हैं. काजल बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी और अपनी पढ़ाई व परीक्षाओं के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही मायका न्यू गुलिस्तां कॉलोनी, चिनहट आई हुई थी.

मृतका के भाई पवन ने बताया, शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे काजल किचन में खाना बना रही थी. इसी दौरान अचानक रेगुलेटर या सिलेंडर का पाइप ढीला होकर निकल गया. रिसाव के कारण सेकेंडों में पूरे किचन में एलपीजी गैस फैल गई और देखते ही देखते भीषण आग लग गई. काजल जब तक समझ पाती और बाहर भागने का प्रयास करती, तब तक आग की तेज लपटों ने उसे पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

चीख-पुकार सुनकर घर के लोग और आसपास के पड़ोसी तुरंत किचन की ओर दौड़े. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कंबल डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसी काजल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. अत्यधिक झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद से ससुराल और मायके दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : कानपुर में 24 लाख रुपये की चांदी की नौ सिल्लियां मिलीं, सड़क पर दो गत्ते व एक थैले में रखी थीं

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें