होमक्राइमअखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी
क्राइम

अखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी

अखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सपा मुखिया अखिलेश, बसपा सुप्रीमो मायावती और अपर्णा यादव सम…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
अखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी

सौजन्य से:- Hindustan

अखिलेश, मायावती और अपर्णा समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट, यूपी चुनाव से पहले सुरक्षा बढ़ी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सपा मुखिया अखिलेश, बसपा सुप्रीमो मायावती और अपर्णा यादव समेत 52 नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री शामिल है

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, अपर्णा यादव समेत 52 राजनेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई है। इनमें 11 कैबिनेट मंत्री शामिल है। प्रदेश में यह पहली बार हो रहा जब अलग-अलग सुरक्षा श्रेणी के नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराई गई है। इनमें वाई से जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय गृह मंत्रालय की सलाह के बाद लिया गया है। जैकेट उपलब्ध कराने वालों में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के अलावा बसपा और समाजवादी पार्टी के नेता भी शामिल हैं। जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है, उनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव समेत कई नेता शामिल हैं।

बुलेट प्रूफ जैकेट मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था से अतिरिक्त सुरक्षा उपाय

सरकार ने यह फैसला नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी खतरे की आशंका के आकलन के आधार पर लिया है। बुलेट प्रूफ जैकेट मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था से अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर होगी। सुरक्षा प्राप्त नेताओं को पहले से ही तय मानक के आधार पर सुरक्षा प्राप्त है। खास बात यह है कि इनमें वाई श्रेणी से लेकर जेड श्रेणी तक की सुरक्षा प्राप्त नेता शामिल हैं। इतने व्यापक स्तर पर अलग-अलग श्रेणी के सुरक्षा प्राप्त नेताओं को पहली बार बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। सुरक्षा श्रेणी खतरे के आकलन के आधार पर तय होती है। इसमें बदलाव भी सक्षम स्तर पर फैसले के बाद हो सकता है।

चुनाव से पहले सुरक्षा तैयारियां

विधानसभा चुनाव के दौरान नेताओं की रैलियां, जनसभाएं, रोड शो और दूसरे सार्वजनिक कार्यक्रम भी बढ़ेंगे। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के सामने नेताओं की सुरक्षा के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की चुनौती भी बढ़ेगी। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय की सलाह के बाद राज्य सरकार ने नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद ही सुरक्षा मुख्यालय ने बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। चिह्नित 52 नेताओं में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के अलावा सपा और बसपा के नेताओं को शामिल किया जाना इसे महत्वपूर्ण बनाता है। सूत्रों का कहना है कि नेताओं का चयन सुरक्षा जरूरत और खतरे की आशंका के आधार पर किया गया है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें