होम›विकास›नगर विकास विभाग से प्रयागराज को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बस, शहर से लेकर गांवों तक आवागमन सुलभ होगा - prayagraj to get 50 new electric buses total 100 for city
विकास

नगर विकास विभाग से प्रयागराज को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बस, शहर से लेकर गांवों तक आवागमन सुलभ होगा - prayagraj to get 50 new electric buses total 100 for city

नगर विकास विभाग से प्रयागराज को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बस, शहर से लेकर गांवों तक आवागमन सुलभ होगा प्रयागराज को नगर विकास विभाग से 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे शहर में कुल बसों की संख्या 100 हो ...और पढ़ें HighLigh…

Jagran के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 03:04 pm बजे
नगर विकास विभाग से प्रयागराज को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बस, शहर से लेकर गांवों तक आवागमन सुलभ होगा
 - prayagraj to get 50 new electric buses total 100 for city

सौजन्य से:- Jagran

नगर विकास विभाग से प्रयागराज को मिलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बस, शहर से लेकर गांवों तक आवागमन सुलभ होगा

प्रयागराज को नगर विकास विभाग से 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी, जिससे शहर में कुल बसों की संख्या 100 हो ...और पढ़ें

HighLights

- प्रयाग में हो जाएंगी नगर विकास विभाग की 100 इलेक्ट्रिक बसें

- दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया होगी पूरी, नए साल में आएंगी ई-बसें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी को 50 और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। यह बसें नगर विकास विभाग द्वारा आवंटित की गई हैं। इससे प्रयागराज में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़कर 100 हो जाएगा। नई खेप आने पर इन बसों का संचालन नगरीय सीमा के छोर तक यानी गांव के मुहाने तक होगा।

ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन बनेगा

इन बसों के लिए टेंडर की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी, इसके बाद बसों के प्रयाग पहुंचने का क्रम शुरू होगा। ई-बसों के यहां आने से पहले चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा ताकि प्रयाग पहुंचने के बाद बसों को डिपो में खड़ी न करना पड़े। आरएम रवींद्र कुमार ने बताया कि 50 और नई बसें नगर विकास विभाग द्वारा प्रयागराज आएंगी, इससे हरित परिवहन में सहायता मिलेगी।

अभी प्रयागराज में कितनी ई-बसें हैं?

प्रयागराज को अनुबंध श्रेणी में कुल 33 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, जिनमें से 22 बसें डिपो पहुंच चुकी हैं। बेड़े में दो तरह की बसें शामिल हैं-नौ मीटर लंबी 35 सीटर और 12 मीटर लंबी 45 सीटर बसें। इनके पंजीकरण व चार्जिंग स्टेशन का कार्य अभी चल रहा है। दोनों कार्य पूरे होने पर बसें सड़क पर उतरेंगी। इसके अलावा 17 बसें परिवहन निगम की हैं, जिसमें एक डबल डेकर बस भी शामिल है।

डबल डेकर पुरामुफ्ति से झूंसी तक चल रही

निगम की बसें इंटरसिटी के रूप में कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी के लिए चलाई जा रही हैं। डबल डेकर पुरामुफ्ति से झूंसी तक चल रही है। इसके अलावा नगर विकास की 50 इलेक्ट्रिक बस का संचालन शहरी सीमा में सिटी ट्रांसपोर्ट निगम लिमिटेड कर रह है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें