होम›कृषि›वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें - varanasi to get 3 new fruit markets 500 shops planned
कृषि

वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें - varanasi to get 3 new fruit markets 500 shops planned

वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें वाराणसी नगर निगम ने तीन नई फल मंडियां विकसित करने का निर्णय लिया है। यह पहल पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित ...और पढ़ें HighLi…

Jagran के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें
 - varanasi to get 3 new fruit markets 500 shops planned

सौजन्य से:- Jagran

वाराणसी में तीन जगहों पर विकसित होंगी फल मंडियां, व्यवसायियों के लिए बनेंगी 500 से अधिक दुकानें

वाराणसी नगर निगम ने तीन नई फल मंडियां विकसित करने का निर्णय लिया है। यह पहल पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित ...और पढ़ें

HighLights

- सिगरा, भेलूपुर और शिवपुर में नई फल मंडियां विकसित होंगी।

- पटरी व्यवसायियों को स्थायी स्थान और 500 से अधिक दुकानें मिलेंगी।

- अतिक्रमण हटेगा और शहर में यातायात जाम से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। नगर की सड़कों और पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराकर पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित किया जाएगा। इस क्रम में नगर निगम ने तीन प्रमुख क्षेत्रों सिगरा, भेलूपुर और शिवपुर में फल मंडियां विकसित करने का निर्णय लिया है। इस प्रस्ताव को निगम की कार्यकारिणी समिति से हरी झंडी भी मिल चुकी है।

सिगरा से नगर निगम की ओर जाने वाली सड़क (फल मंडी रोड) को एक माडल रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। निगम की मंशा इस मॉडल फ्रूट स्ट्रीट को व्यवस्थित बनाकर अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए नजीर पेश करना है।

इसी प्रकार शहर के दक्षिणी हिस्से को कवर करने के उद्देश्य से भेलूपुर स्थित जलकल परिसर में एक बड़ी फल मंडी बनाने की योजना है। इस परिसर में करीब 500 फल दुकानों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां पर्याप्त जगह होने के कारण पार्किंग और आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके अलावा उत्तरी क्षेत्र क्षेत्र शिवपुर में भी एक अत्याधुनिक फुटकर फल मंडी की स्वीकृति दी गई है।

पटरी व्यवसायी शहर की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्हें हटाना नहीं, बल्कि बेहतर ढंग से व्यवस्थित करना हमारा उद्देश्य है। सिगरा, भेलूपुर और शिवपुर में फल मंडी विकसित होने से व्यापारियों को स्थाई रोजगार का सुरक्षित ठिकाना मिलेगा और आम जनता को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी। कार्ययोजना को शीघ्रता से धरातल पर उतारा जाएगा। -अशोक कुमार तिवारी, महापौर।

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में पहासू-दानपुर मार्ग का 23.83 करोड़ से होगा कायाकल्प, आवागमन होगा सुगम

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें