होम›विकास›यात्रीगण ध्यान दें! तेजस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां निरस्त, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल?
विकास

यात्रीगण ध्यान दें! तेजस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां निरस्त, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल?

यात्रीगण ध्यान दें! तेजस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां निरस्त, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल? उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने दी जानकारी. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : Octobe…

ETV Bharat के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
यात्रीगण ध्यान दें! तेजस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां निरस्त, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल?

सौजन्य से:- ETV Bharat

यात्रीगण ध्यान दें! तेजस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां निरस्त, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल?

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने दी जानकारी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : October 9, 2026 at 9:10 PM IST

लखनऊ/कानपुर : रेलवे प्रशासन ने शनिवार को लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस व देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनें शुक्रवार को रद कर दीं हैं, जबकि शनिवार को भी करीब आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल रहेंगी. हालांकि, प्रशासन ट्रेनों के कैंसिलेशन के पीछे परिचालन संबंधी कारण के साथ ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आस-पास यातायात व्यवस्था बता रहा है.

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली 12229 लखनऊ मेल और 12429 एसी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई है. ट्रेनों के अचानक रद होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. देश की पहली काॅरपोरेट ट्रेन 82501 तेजस एक्सप्रेस भी रद कर दी गई. पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेनों के निरस्तीकरण की सूचना जारी की.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहीं, जबकि शनिवार को नई दिल्ली से संचालित होने वाली 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 82501 लखनऊ जंक्शन.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस और नई दिल्ली से संचालित होने वाली 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी. कुछ अन्य ट्रेनों को भी कैंसिल या रूट परिवर्तित कर संचालक पर रेलवे प्रशासन विचार कर रहा है.

यात्री बसों से कर सकेंगे सफर : लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के रद होने के चलते अब यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में अब यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसें तैयार हैं. अब ट्रेन के बजाय यात्री बसों से नई दिल्ली के लिए सफर कर सकते हैं. परिवहन निगम के जनसंपर्क अधिकारी अमरनाथ सहाय ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली बसों की संख्या में कमी की जा सकती है.

कानपुर में शताब्दी और श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेन निरस्त : अगर आप 10 अक्टूबर को कानपुर से दिल्ली जाने या वहां से वापस आने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम और यातायात के भारी दबाव की आशंका को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है.

उत्तर मध्य रेलवे (प्रयागराज) के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने जानकारी दी कि 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आस-पास भीषण सड़क जाम की स्थिति बनने की संभावना है. स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्गों पर गाड़ियां फंसने से यात्रियों की ट्रेनें छूट सकती हैं. इसी असुविधा से बचाने के लिए कई ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही निरस्त करने का फैसला लिया गया है.

शताब्दी और श्रमशक्ति समेत ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी निरस्त : ट्रेनों के निरस्त होने से कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ रूट के हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. निरस्त रहने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है.

शताब्दी एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी. इसके चलते वापसी में गाड़ी संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी भी नहीं चलेगी.

श्रमशक्ति एक्सप्रेस : 9 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण 10 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 20452 नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस नहीं चलेगी. वहीं, 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहने से गाड़ी संख्या 12452 नई दिल्ली-कानपुर श्रमशक्ति का संचालन भी प्रभावित रहेगा.

प्रयागराज और हमसफर एक्सप्रेस : प्रयागराज-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस और प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को निरस्त रहेंगी, जिससे इनकी वापसी सेवाएं 10 अक्टूबर को रद रहेंगी.

गोमती एक्सप्रेस : गाड़ी संख्या 12419/12420 नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी, जबकि इसकी वापसी सेवा 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी.

प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश अग्रवाल शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे. उन्होंने रेलवे प्लेटफॉर्मों का औचक निरीक्षण किया और वहां बैठे यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई का फीडबैक लिया.

निरीक्षण के दौरान डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली की सड़कों पर भारी जाम लग रहा है. लोग न स्टेशन पहुंच पा रहे हैं और न ही ट्रेनें पकड़ पा रहे हैं, जिससे उनकी गाड़ियां छूट रही हैं. इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में प्रदर्शन- ट्रैफिक अलर्ट के बीच रेलवे का बड़ा कदम; प्रयागराज-शताब्दी समेत 16 ट्रेनें रद्द

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें