सैफई छोड़कर अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं, अब दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव को दी चुनौती
Dayashankar Singh on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती मामले पर राजनीति गरमा गई है। मामले में मंत्री दयाशंकर सिंह ने निशाना साधा है। लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Dayashankar Singh on Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के सीएम योगी को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती मामले पर राजनीति गरमा गई है। मामले में मंत्री दयाशंकर सिंह ने निशाना साधा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश का राजनीतिक माहौल लगातार गर्मा रहा है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर सीएम योगी इतने कॉन्फिडेंट है तो स्वयं अयोध्या सीट से चुनावी मैदान में उतर कर देख लें। उन्होंने अयोध्या सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत का दावा किया। दरअसल, अखिलेश यादव अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के घोषित उम्मीदवार पवन पांडे के घर पर आयोजित भागवत कथा में भाग लेने पहुंचे थे। अखिलेश यादव के बयान पर प्रदेश में राजनीति गरमाई हुई है। यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस मामले में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव को अयोध्या सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी है।
दयाशंकर सिंह ने क्या कहा?
दयाशंकर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या ही नहीं, हिंदुस्तान के किसी भी विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत सकते हैं। अखिलेश यादव अपने सैफई को छोड़कर के कहीं और आकर के लड़कर दिखाएं। उन्होंने दावा किया कि सीएम योगी को किसी एक विधानसभा सीट से नहीं, प्रदेश या देश के किसी भी सीट से खड़े होने पर जनता जिताकर भेजेगी। उन्हें जनता इतना प्यार करती है। देश-दुनिया में योगी जी के नाम का डंका बज रहा है।
मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं कभी सैफई, मैनपुरी, इटावा से बाहर निकल कर चुनाव लड़े हैं क्या? इस विधानसभा में वे अयोध्या से चुनावी मैदान में उतर कर दिखाएं। वहां एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता भी उन्हें हरा देगा।
राम मंदिर न जाने पर टिप्पणी
दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर भी राम मंदिर न जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने हमेशा प्रभु श्रीराम का अपमान किया है। भगवान श्रीराम के भक्तों पर उन्होंने गोली चलवाई थी। मां सरयू रामभक्तों के खून से लाल हो गई। आज वे अयोध्या की बात कर रहे हैं। अयोध्या जाकर केदारेश्वर मंदिर बनने पर राम मंदिर जाने की बात कहते हैं। उन्हें देखना चाहिए कि अयोध्या क्या है? हिंदुओं के लिए अयोध्या का वही महत्व है जो मुस्लिमों के लिए मक्का और क्रिश्चियंस के लिए वेटिकन सिटी का है।
दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या जाकर अखिलेश यादव ने जिस तरह की बात कही है, वह गलत है। भगवान श्रीराम के मंदिर को केदारेश्वर मंदिर से तुलना करना है, पूरे सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने प्रदेश में आए बदलावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश के और आज का उत्तर प्रदेश देखिए। प्रदेश में विकास हुआ है। देश और दुनिया के लोग आकर के उत्तर प्रदेश में अपना निवेश कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शार्दूल विहान बने दरोगा: सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, मुरादाबाद में होगी तैनाती - Anandpuri News

UP में पूर्व अग्निवीरों को चार विभागों की भर्तियों में मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने दी मंजूरी - 20 percent reservation to ek agniveers in up government recruitment yogi adityanath cabinet approved proposal

कानपुर: 3 करोड़ की नशीली सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली और वाराणसी तक जुड़ा नेटवर्क


