यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम योगी ने निजामबाद से 5 बार विधायक रहे आलम बदी को दी श्रद्धांजलि
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम योगी ने निजामबाद से 5 बार विधायक रहे आलम बदी को दी श्रद्धांजलि सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ सपा विधायक आलम बदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। B…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम योगी ने निजामबाद से 5 बार विधायक रहे आलम बदी को दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ सपा विधायक आलम बदी और 21 पूर्व सदस्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी।
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 3, 2026 at 9:43 PM IST
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी के निधन पर मानसून सत्र के पहले दिन शोक जताया. सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर भी आलम बदी की राजनीतिक सक्रियता हर जनप्रतिनिधि को प्रेरित करती थी. उनका निर्वाचित होना यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में अगर हम जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखती.
आलम बदी की सादगी को किया याद: नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वर्तमान विधानसभा के सदस्य आलम बदी का निधन बीती 23 जुलाई को हो गया था. उनकी उम्र 90 वर्ष से अधिक थी और वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. आलम बदी सदन के वरिष्ठ और सबसे वयोवृद्ध सदस्य थे. उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ के बिंदवल में हुआ था.
निजामबाद से 5 बार विधायक रहे आलम बदी: वर्तमान विधानसभा में वे पांचवीं बार सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे. वे सबसे पहले 1996 के मध्यावधि चुनाव में चुने गए थे. इसके बाद 2002, 2012, 2017 व 2022 में निर्वाचन क्षेत्र निजामाबाद (आजमगढ़) से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. वे विधानसभा की विभिन्न समितियों के सदस्य रहे और वर्तमान में विधानसभा की आचार समिति के भी सदस्य थे.
90 वर्ष की आयु में हुआ था निधन: उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी राजनीतिक सक्रियता अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करती थी. आलम बदी का निर्वाचित होना दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि के रूप में यदि हम जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहे तो आयु की सीमा मायने नहीं रखती. सीएम योगी ने कहा कि आलम बदी सरल, विनम्र व जनसामान्य से जुड़े जनप्रिय नेता थे. उत्तर प्रदेश की राजनीति में वे सादगी और बेदाग छवि के लिए जाने जाते थे.
क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया: समाज के गरीब-वंचित वर्ग के उत्थान, सामाजिक कार्यों, शिक्षा के प्रसार में उनकी विशेष रुचि थी. वे अपने क्षेत्र के बुनियादी मुद्दों को लेकर सदैव सदन में आवाज उठाते थे. व्यवहार कुशल व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के विकास व जनता के कल्याण के लिए वह हमेशा समर्पित रहे. आलम बदी के निधन से प्रदेश ने कुशल राजनीतिज्ञ व समाजसेवी को खो दिया है.
विधानसभा में 21 पूर्व सदस्यों को भी दी गई श्रद्धांजलि: मुख्यमंत्री ने पूर्व सदस्य राजेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक भोला पांडेय, अमिताभ लवानिया, सुब्बाराम, जगन्नाथ चौधरी, रामप्यारे आजाद, गोपीनाथ वर्मा, यशपाल सिंह, राधेश्याम भारती, संग्राम सिंह, हरिनारायण राजभर, डॉ. भगवत दयाल, अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना', ओमवती देवी, मोहर सिंह, अफसर यू अहमद, तेजभान सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्यारेलाल शंखवार, ओमकार सिंह, हनुमंत सिंह के निधन पर भी शोक जताया.
यह भी पढ़ें- विधानसभा का मानसून सत्र; सत्ता पक्ष को घेरेगा विपक्ष, चढ़ावा चोरी और पेपर लीक जैसे मुद्दे पर हंगामे के आसार
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


