यूपी विधानसभा मानसून सत्र: विधान भवन के 5 किमी के दायरे में धारा 163 लागू, सोमवार से लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
यूपी विधानसभा मानसून सत्र: विधान भवन के 5 किमी के दायरे में धारा 163 लागू, सोमवार से लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा Edited by: विवेक मिश्रा|Lipi• उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। सत्र शुरू होने…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी विधानसभा मानसून सत्र: विधान भवन के 5 किमी के दायरे में धारा 163 लागू, सोमवार से लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा
Edited by: विवेक मिश्रा|Lipi•
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने इसकी अवधि बढ़ाने की मांग उठाई है। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं, जिन पर महज कुछ दिनों में व्यापक चर्चा संभव नहीं है।
4 जोन और 10 सेक्टर में बंटा पूरा परिसर
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे विधान भवन और आसपास के इलाकों को 4 जोन और 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मौके पर 3 एडीसीपी, 11 एसीपी सहित कुल 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की फौज तैनात की गई है। इसके अलावा 6 कंपनियां पीएसी/आरआरएफ, 3 विशेष एटीएस (ATS) कमांडो टीम, 2 बम निरोधक दस्ते (BDDS), 1 एंटी-माइन टीम और 4 एंटी-सैबोटाज चेकिंग टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। खुफिया जानकारी जुटाने के लिए सादे कपड़ों में एलआईयू (LIU) की टीमें चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी।24×7 सीसीटीवी से निगरानी और बॉडी वार्न कैमरों से लैस होगी फोर्स
तकनीकी मोर्चे पर पूरे क्षेत्र को 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के निगरानी जाल में बांधा गया है। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों के लिए बॉडी वार्न कैमरे और वैध परिचय पत्र अनिवार्य किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (QRT), अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीमें तैनात रहेंगी। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।बंदरियाबाग से परिवर्तन चौक तक ट्रैफिक डायवर्जन
विधानमंडल सत्र के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और वीवीआईपी मूवमेंट सुचारू रहे, इसके लिए लखनऊ पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। बंदरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, परिवर्तन चौक, सिकंदरबाग चौराहा और केकेसी तिराहा जैसे प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने जनमानस से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और यात्रा के दौरान डायवर्जन का पालन करते हुए सहयोग करें।कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


