यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 की तैयारी करते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. आसपा ने लखनऊ, म…

सौजन्य से:- ABP News
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
UP Election 2027: यूपी चुनाव 2027 की तैयारी करते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. आसपा ने लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़ समेत कई जिलों में कैंडिडेट उतारे हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (UP Election 2027) के लिए नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कमर कस ली है. आसपा ने 45 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान किया है और इसी के साथ चुनावी बिगुल फूंक दिया है. इतना ही नहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राह पर चलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है. पार्टी की ओर से 45 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. बसपा की तरह आसपा में भी प्रभारी ही प्रत्याशी होंगे.
जिलेवार बात करें तो शामली जिले की एक सीट थाना भवन पर मो. मौसम राव को टिकट दिया गया है. वहीं, मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल सीट पर चौधरी रंजनवीर को उम्मीदवार बनाया गया है. मेरठ जिले की किठौर सीट पर बाबर चौहान, मेरठ कैंट पर संजीव पाल और मेरठ शहर पर बदर अली को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, हापुड़ जिले से हापुड़ विधानसभा सीट पर वीरेंद्र शिरीष को उम्मीदवार बनाया गया है.
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम से चोरी स्वर्ण मुकुट बरामद, पुलिस ने एक साधु को किया गिरफ्तार
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद जी के निर्देश एवं प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की जाती है।
— Aazad Samaj Party - Uttar Pradesh (@ASP4UP) July 31, 2026
नवनियुक्त सभी… pic.twitter.com/XsbUyhvWH2
हाथरस जिले की हाथरस सीट पर आदित्य प्रकाश वर्मा और सिंकदरा राऊ सीट पर बिजेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया गया है. मथुरा जिले की गोवर्धन सीट से दीपक चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि पार्टी की ओर से यह लिस्ट प्रभारियों की नियुक्ति के तौर पर जारी की गई है. हालांकि, पार्टी ने तय किया है कि यही प्रभारी ही चुनाव के प्रत्याशी होंगे.
यह भी पढ़ें: 'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


