होमक्राइमलखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन; 4 अगस्त सुबह 11 बजे से बदलेगा रूट
क्राइम

लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन; 4 अगस्त सुबह 11 बजे से बदलेगा रूट

लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन; 4 अगस्त सुबह 11 बजे से बदलेगा रूट 4 अगस्त को निकलने वाले जुलूस के दौरान सुबह 11:00 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा. लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्र…

ETV Bharat के अनुसार3 अगस्त 2026 को 05:18 am बजे
लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन; 4 अगस्त सुबह 11 बजे से बदलेगा रूट

सौजन्य से:- ETV Bharat

लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन; 4 अगस्त सुबह 11 बजे से बदलेगा रूट

4 अगस्त को निकलने वाले जुलूस के दौरान सुबह 11:00 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा.

लखनऊ में चेहल्लुम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन. (Photo Credit: ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 3, 2026 at 9:29 AM IST

लखनऊ: राजधानी में 4 अगस्त 2026 को निकलने वाले चेहल्लुम के पारंपरिक जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है. इमामबाड़ा नाजिम साहब से तालकटोरा कर्बला तक यह जुलूस निकाला जाएगा.

4 अगस्त को निकलने वाले इस जुलूस के दौरान सुबह 11:00 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी व हल्के वाहनों का आवागमन डायवर्ट रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने पुराने शहर और राजाजीपुरम की तरफ जाने वाले वाहन चालकों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है.

प्रमुख मार्गों के लिए डायवर्जन व्यवस्था

- टूड़ियागंज तिराहे से नक्खास या हैदरगंज की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे. यह यातायात गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज होकर जाएगा.

- कमला नेहरू (मेडिकल क्रॉस) चौराहे से नक्खास व टूड़ियागंज की ओर आवाजाही बंद रहेगी. वाहन मेडिकल कॉलेज, चौक होकर गुजरेंगे.

- मुरकाबगंज पुल से नक्खास की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज या नाका की ओर डायवर्ट रहेंगे.

- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह ट्रैफिक रकाबगंज पुल होकर निकलेगा.

- हैदरगंज, बुलाकी अड्डा और ऐशबाग क्षेत्रहैदरगंज तिराहे से नक्खास या बुलाकी अड्डा की तरफ सामान्य वाहन नहीं जा सकेंगे. यह ट्रैफिक ऐशबाग होकर जाएगा.

- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज या मिल एरिया की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे. टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर जाना होगा.

- हैदरगंज फ्लाईओवर पर नीबू पार्क, मिल एरिया या फूलमंडी से हैदरगंज फ्लाईओवर पर जाने वाले वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

- तालकटोरा, राजाजीपुरम व एवरेडी तिराहा क्षेत्रमिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.

- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या बालाजी मंदिर (रणजीत सिंह बिल्डिंग) की तरफ वाहन नहीं जाएंगे. भूसामंडी, मवैया, आलमबाग होकर निकलेंगे.

- रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मंदिर) तिराहे से कर्बला तालकटोरा की तरफ जाना बंद रहेगा वाहन भरतपुरी रोड, राजाजीपुरम होकर जाएंगे.

- राजाजीपुरम A-ब्लॉक (यूनियन बैंक तिराहा) से कर्बला तालकटोरा की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. विक्रम कॉटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवरेडी की तरफ आवाजाही बंद रहेगी.

- लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर या आलमबाग जाना होगा. मवैया व भूसामंडी से एवरेडी तिराहे की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

- यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान किसी भी चिकित्सीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से भी निकलने की छूट दी जाएगी.

- आपातकालीन स्थिति में नागरिक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें