योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण - yogi adityanath cabinet approved 39 proposals green signal to paddy procurement policy
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण Yogi Aditynath Cabinet Approval: कृषि और किसानों से जुड़े फैसलों के साथ स्टार्टअप क्रय योजना और भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही करन…

सौजन्य से:- Jagran
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण
Yogi Aditynath Cabinet Approval: कृषि और किसानों से जुड़े फैसलों के साथ स्टार्टअप क्रय योजना और भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।
HighLights
- योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को किया पास, धान क्रय नीति का किया गया निर्धारण
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों और राजग सहयोगियों के साथ की पत्रकार वार्ता
- Uttar Pradesh Artificial Intelligence Mission (UP-AIM) की स्थापना को मंजूरी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने शुक्रवार को सभी 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी। लोकभवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता एक साथ बैठे और मीडिया को संबोधित किया।
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने जेवर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर करने के साथ कृषि और किसानों से जुड़े फैसलों के साथ स्टार्टअप क्रय योजना और भदोही का नाम संत रविदासनगर भदोही करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।
कैबिनेट से पास प्रस्ताव
- उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों हेतु मॉडल भवन विनियम, 2026 के क्रियान्वयन।
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अन्तर्गत धान क्रय नीति का निर्धारण।
- उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना-2026 के सम्बन्ध में।
- Uttar Pradesh Artificial Intelligence Mission (UP-AIM) की स्थापना, क्रियान्वयन एवं संचालन के सम्बन्ध में।
- प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में।
- जनपद भदोही का नाम परिवर्तित कर संत रविदासनगर भदोही किये जाने के संबंध में।
- जनपद मैनपुरी में शिकोहाबाद भोगाँव राज्य मार्ग संख्या-84 चार लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के निर्माण की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सम्बन्ध में।
- "उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना-2026" लागू किये जाने के सम्बन्ध में।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री की 25 वर्ष की सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत-2047 के संकल्प को दोहराया है। सरकार इस लक्ष्य के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद और अनिल कुमार मौजूद रहे।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी कैबिनेट: किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार, समर्थन मूल्य में भी बढ़ोत्तरी

Uttar Pradesh cabinet meeting: CM Yogi Adityanath skips announcement on sugarcane SAP revision - ChiniMandi

वाराणसी में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड: अगले एक सप्ताह बारिश का अलर्ट नहीं, पिछले दिनों की बरसात से फसलों को नुकसान - Varanasi News


