लखनऊ नगर निगम में बड़ा सियासी भूचाल; 36 BJP पार्षदों ने सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा, CM योगी को लिखा पत्र
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ उनके ही पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के 36 पार्षदों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। हाइलाइट्स मेयर पर आरोप- कुछ चुने पार्षदों को बजट दिया गया सीएम योगी से निर्देश जार…

सौजन्य से:- Navbharat Times
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ उनके ही पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के 36 पार्षदों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
हाइलाइट्स
मेयर पर आरोप- कुछ चुने पार्षदों को बजट दिया गया
सीएम योगी से निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया
पार्षदों ने कहा- आगामी चुनावों में नुकसान उठाना होगा
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: नगर के विकास कार्यों को तेज करने के लखनऊ नगर निगम में लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इन सबके बीच अब अलग-अलग क्षेत्र के विकास के लिए आवंटित होने वाली विकास निधि को लेकर BJP के भीतर ही बड़ी रार छिड़ गई है। लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल की मौजूदा कार्यशैली के साथ-साथ आवंटन प्रक्रिया से नाराज 36 बीजेपी पार्षदों ने एकजुट होकर सीधे प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल पर पक्षपात और भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाते हुए अल्टीमेटम दिया है कि यदि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं निकाला जाता है तो वे भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होंगे।
पार्षदों का आरोप- 88 वार्डों को किया नजरअंदाज
मेयर के रवैये से नाराज होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनास्थ को पत्र लिखने वाले पार्षदों का मुख्य आरोप अवस्थापना निधि और 15वें वित्त आयोग की धनराशि के असमान वितरण को लेकर है। CM योगी को भेजे गए पत्र में पार्षदों ने साफ लिखा है कि नगर निगम की ओर से जारी सूची में केवल मोहनलालगंज के 22 वार्डों के विकास के लिए 21.55 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत कर दिया गया। वहीं, लखनऊ के अन्य बचे 88 वार्डों को मेयर की ओर से पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। बताया जाता है कि विद्रोह का बीज बोने वाले 36 पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य का बजट शून्य दिखाया गया है, जिससे उनके क्षेत्रों में बुनियादी विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। पार्षदों में कहा कि इस अव्यवस्था के चलते उन्हें क्षेत्रीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
'पसंदीदा पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को हरी झंडी दिखा रहीं मेयर'
बगावती तेवर दिखाने वाले 36 पार्षदों ने एकमत होकर CM योगी को भेजे गए अपने पत्र में मेयर सुषमा खर्कवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि मेयर केवल अपने पसंदीदा पार्षदों के क्षेत्रों में ही विकास कार्यों को हरी झंडी दे रही हैं, जबकि बाकी पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। पार्षदों ने भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों से आगाह करते हुए कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव करीब हैं। अगर पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्य ठप रहे और जनता परेशान हुई तो इसका सीधा असर आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर पड़ेगा और भाजपा को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सबकी नजरें अंदरूनी खींचतान पर
पार्षदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे मामले को तत्काल गंभीरता में लेते हुए अपने स्तर से संबंधित अधिकारियों को सभी वार्डों में पारदर्शी और समान रूप से विकास कार्य कराने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। फिलहाल नगर निगम में चल रही इस अंदरूनी खींचतान पर अब सभी की नजरें राज्य सरकार और पार्टी के आलाकमान के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


