होमसेहतयूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट: 19 सितंबर से मानसून वापसी के संकेत, 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के संकेत - Varanasi News
सेहत

यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट: 19 सितंबर से मानसून वापसी के संकेत, 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के संकेत - Varanasi News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Varanasi - UP Monsoon Withdrawal Alert: Rain Expected In 35 Districts | Weather Update यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट:19 सितंबर से मानसून वापसी के संकेत, 22 सितंबर से पूरे प्रद…

Dainik Bhaskar के अनुसार17 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट:  19 सितंबर से मानसून वापसी के संकेत, 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के संकेत - Varanasi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Varanasi

- UP Monsoon Withdrawal Alert: Rain Expected In 35 Districts | Weather Update

यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट:19 सितंबर से मानसून वापसी के संकेत, 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के संकेत

- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बनी रही।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में क्रमिक कमी आने की संभावना है। 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम परिस्थितियों के पीछे मानसूनी द्रोणी की स्थिति प्रमुख कारण है। यह द्रोणी सौराष्ट्र एवं उससे लगे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में केंद्रित निम्न दबाव क्षेत्र से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।

इसके प्रभाव से अरब सागर से लगातार नमी प्रदेश की ओर पहुंच रही है। नमी और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वांचल तथा दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

बारिश-बाढ़ की तस्वीरें देखिए…

पूर्वांचल में आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और स्थानीय स्तर पर बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिणी जिलों में भी मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बारिश के दौरान बिजली चमकने और वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हालांकि मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश का यह दौर अब धीरे-धीरे कमजोर होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में स्पष्ट कमी आने की संभावना है। इसके बाद 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। यानी अगले कुछ दिनों में प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार घटती जाएगी।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

यूपी में मानसून अभी सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। इसके चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी यूपी में बारिश की ज्यादा संभावना है।

19 सितंबर के आसपास मानसून वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल होने लगी हैं। करीब 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून की वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।

मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बदलाव होने की संभावना है। हालांकि स्थानीय स्तर पर कुछ दिनों तक बादल और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

किसानों के लिए मौसम में बदलाव अहम मानसून की वापसी का असर खेती-किसानी पर भी दिखाई देगा। खरीफ फसलों के लिए बारिश की मात्रा और समय काफी महत्वपूर्ण है। लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में खेतों में जलभराव की स्थिति बनी है, जबकि बारिश की कमी वाले क्षेत्रों में किसान अभी भी मानसूनी गतिविधियों पर निर्भर हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों में मौसम का बदलता रुख फसलों और कृषि कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र ।

आज किन-किन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखिए

यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए-

- बात खरी हैमंत्री ने नहीं दी संजय निषाद को दवाई: चच्चू पर अखिलेश को भरोसा नहीं, मिनिस्टर की SDM बहन पर चुनावी सुरूर

- यूपी एक्सप्लेनरक्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC: भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा

- यूपी में चुनाव से पहले मंत्री निषाद का दोस्ताना अंदाज: पहले सपा नेता माता प्रसाद से मिले, फिर साथी मंत्री से; VIDEO में देखिए पूरी कहानी

- मम्मी-पापा ढूंढना मत... लिखकर लड़की प्रेमी संग भागी: कहा- आप बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कराएंगे; गोरखपुर में एक दिन में 5 लड़कियां गायब

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें