होमधर्म-आस्थायूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले: मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने - Uttar Pradesh News
धर्म-आस्था

यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले: मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने - Uttar Pradesh News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Mahendra Singh Tanwar Named Kanpur DM | UP IAS Transfer List 2026 यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले:मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिल…

Dainik Bhaskar के अनुसार22 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले:  मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने - Uttar Pradesh News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Mahendra Singh Tanwar Named Kanpur DM | UP IAS Transfer List 2026

यूपी में 34 IAS के तबादले, 14 DM बदले:मुख्तार का किला ध्वस्त करने वाले मंगला प्रसाद साइडलाइन; महेंद्र सिंह तंवर जिलाधिकारी कानपुर बने

- कॉपी लिंक

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 34 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। मुरादाबाद, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनमें 5 IAS को फिर से जिला मिला है, जबकि 9 जिलाधिकारियों को हटाकर शासन में लगाया गया है।

सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलों में जिलाधिकारी तैनात किए हैं, अब यही जिलाधिकारी विधानसभा चुनाव कराएंगे।

मुरादाबाद में करीब साढ़े 4 महीने डीएम रहे डॉ. राजेंद्र पेंसिया को कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। माफिया मुख्तार अंसारी का किला ध्वस्त करने वाले IAS मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह बलिया के जिलाधिकारी थे।

पहले जिन जिलों के DM बदले, उनकी लिस्ट देखिए…

अब 20 और IAS के ट्रांसफर की लिस्ट देखिए…

ये जिलाधिकारी हटाए गए

- बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को हटाकर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

- कानपुर नगर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में निदेशक बनाया गया है।

- महोबा की जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को हटाकर इन्वेस्ट यूपी में एसीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

- बागपत की जिलाधिकारी अस्मिता लाल को हटाकर पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

- हमीरपुर के जिलाधिकारी अभिषेक गोयल को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

- बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हटाकर उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

- एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह को हटाकर खाद्य एवं रसद विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

- मुरादाबाद के जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया को हटाकर विशेष सचिव, कारागार प्रशासन बनाया गया है।

- हाथरस के जिलाधिकारी अतुल वत्स को हटाकर राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

सीएम योगी इनकी कार्यशैली से थे नाराज

सूत्रों के मुताबिक, इन जिलाधिकारियों की कार्यशैली से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन के वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट नहीं थे। माना जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान इन अधिकारियों पर जिम्मेदारी छोड़ने से पार्टी और सरकार को नुकसान हो सकता है। इसी वजह से बड़े स्तर पर जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

अब चर्चित IAS को जानिए…

साढ़े चार महीने में हटाए गए राजेंद्र पैंसिया

संभल मस्जिद प्रकरण में सुर्खियों में आए जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया को सरकार का करीबी माना जा रहा था। पैंसिया संभल में करीब 23 महीने जिलाधिकारी रहे। 5 मई को उनका तबादला मुरादाबाद के जिलाधिकारी पद पर किया गया था। लेकिन मुरादाबाद से महज चार महीने 15 दिन की अवधि में ही उन्हें हटा दिया गया। शासन में भी उन्हें कारागार जैसे साइड लाइन माने जाने वाले विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

इन 5 IAS अफसरों को फिर जिला मिला

- हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा को मुरादाबाद और अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान को कुशीनगर का डीएम बनाया गया है।

- कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर, संत कबीर नगर के जिलाधिकारी आलोक कुमार को पीलीभीत और पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया में जिलाधिकारी के पद पर ट्रांसफर किया है।

इन 9 अफसरों को फील्ड में तैनाती मिली

- राज्य कर विभाग के विशेष सचिव राहुल पांडेय को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया है।

- आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली को एटा में जिलाधिकारी बनाया है।

- गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण की सीईओ अनुज मलिक को संतकबीर नगर का जिलाधिकारी बनाया है।

- इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ शशांक चौधरी को अमेठी में जिलाधिकारी बनाया है।

- मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल को बागपत में जिलाधिकारी बनाया है।

- नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के विशेष सचिव प्रभास कुमार को महोबा का जिलाधिकारी बनाया है।

- नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया है।

- सिंचाई विभाग के विशेष सचिव अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया है।

- पिछड़ा वर्ग कल्याण के विशेष सचिव उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर का डीएम बनाया गया है।

जसजीत कौर बनीं यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन की एमडी

जसजीत कौर को बिजनौर डीएम पद से हटाकर उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। बिजनौर डीएम रहते उनके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने जमानती वारंट जारी किया था।

मामला कोर्ट के आदेश के बावजूद जाति संबंधी आवेदन पर फैसला नहीं लेने से जुड़ा था। जसजीत कौर 2012 बैच की यूपी कैडर IAS अधिकारी हैं। वह शामली और सुल्तानपुर की डीएम रह चुकी हैं। इसके अलावा मेरठ में अपर आयुक्त भी रहीं।

पांच साल बाद भाटिया की यीडा से विदाई

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया की करीब पांच साल बाद यीडा से विदाई हो गई है। भाटिया पीसीएस अधिकारी के तौर पर यीडा में तैनात हुए थे। जून 2024 से दिसंबर 2025 तक वे यीडा में ओएसडी रहे। इसके बाद उन्हें एसीईओ की जिम्मेदारी दी गई थी।

अब उन्हें उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। उनके पास करीब छह नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी होगी। इन परियोजनाओं से जुड़े 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के टेंडर भी उनकी देखरेख में होंगे।

सहारनपुर के एडीएम मिर्जापुर के सीडीओ बने

- रामपुर के अपर जिलाधिकारी प्रशासन नितिन मदान को उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का एसीईओ बनाया है।

- मिर्जापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है।

- सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह को मैनपुरी में सीडीओ बनाया है।

- देवरिया के मुख्य राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को मिर्जापुर में सीडीओ बनाया है।

- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रोनिक्स कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक हिमांशु कौशिक का तबादला मुरादाबाद के नगर आयुक्त पद पर किया है।

ज्ञानेंद्र सिंह बने बलिया के नए DM, ईंधन बचत की मुहिम को लेकर चर्चा में रहे

ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत के जिलाधिकारी पद से हटाकर बलिया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। ज्ञानेंद्र सिंह पीलीभीत के DM रहते ईंधन बचत की मुहिम को लेकर चर्चा में आए थे। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव के दौरान ईंधन बचाने की अपील की जा रही थी। इसी बीच उन्होंने भी पहल की।

उन्होंने सबसे पहले अपनी सुरक्षा में लगा एस्कॉर्ट वाहन हटवा दिया था। इसके अलावा ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले अधिकारियों को कलेक्ट्रेट तक पैदल आने के निर्देश दिए थे।यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई ईंधन बचाने की अपील के बाद उठाया गया था।

-------------------------

ये खबर भी पढ़ें

योगी बोले-हनुमान भक्त बाबर की औलादों को जवाब देंगे:नितिन नवीन ने CM की तारीफ की, कहा- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया

मेरठ में सीएम योगी ने सोमवार को कहा- सपा और कांग्रेस ने प्रदेश को परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी दी है। सपा को सनातन का बैर है। राम का नाम लेने से उन्हें उतनी ही चिढ़ होती थी, जितनी बाबर को थी। इसलिए आपको ही सब तय करना है। बाबर के अनुयायियों का जवाब केवल बजरंगबली ही दे सकते हैं। हनुमान भक्त ही ये काम कर सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें