यूपी के 34 शहरों में बारिश, अजगर ने हिरण मारा: बिजनौर के 6 गांवों में कमर तक पानी, कल पूरे प्रदेश में बरसात का अलर्ट - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Weather Update | Rain Forecast & August Monsoon Alert यूपी के 34 शहरों में बारिश, अजगर ने हिरण मारा:बिजनौर के 6 गांवों में कमर तक पानी, कल पूरे प्रदेश में बरसात का अलर…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Weather Update | Rain Forecast & August Monsoon Alert
यूपी के 34 शहरों में बारिश, अजगर ने हिरण मारा:बिजनौर के 6 गांवों में कमर तक पानी, कल पूरे प्रदेश में बरसात का अलर्ट
- कॉपी लिंक
यूपी में रविवार से मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सुबह देवरिया, अंबेडकर नगर और जौनपुर में तेज बारिश हुई। दोपहर बाद नोएडा, गाजियाबाद और बलिया में भी बारिश शुरू हो गई। संभल में करीब एक घंटे में 10 मिमी बरसात दर्ज की गई।
गोरखपुर में रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है। लखनऊ, कानपुर समेत 30 से अधिक जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
उधर, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर यूपी की नदियों पर भी दिख रहा है। गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी छह गांवों में घुस गया है। 12 गांवों का संपर्क कट गया है। सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। ग्रामीण कमर तक भरे पानी के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। गंगा के पुल के पास स्टेट हाईवे पर भी नदी का पानी बह रहा है।
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। 50 से 60 मंदिरों में भी पानी भर गया है। बाराबंकी में विशाल अजगर हिरण को निगल गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 34 जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 73.8 मिमी बारिश सिद्धार्थनगर में हुई। इसके बाद महराजगंज में 23.1 मिमी, कासगंज में 23 मिमी और बलरामपुर में 16.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सोमवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश की संभावना है।
बारिश की 5 तस्वीरें…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
24 घंटे के अंदर मानसूनी रेखा तेजी से यूपी की तरफ खिसकने लगेगी। इससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। आज 7-8 जिलों को छोड़कर बाकी जगह हल्की बारिश के आसार हैं। कल से तेज बरसात का सिलसिला शुरू होगा। 6-7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।
कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
कानपुर में रविवार शाम हुई करीब 20 मिनट की तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। डिप्टी पड़ाव के पास स्थित अलम मार्केट में सड़क पर पानी भर गया, जिससे लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल भी खोल दी।
- कॉपी लिंक
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और नरौरा बैराज से छोड़े जा रहे पानी का असर अब फर्रुखाबाद में दिखने लगा है। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार शाम 6 बजे तक गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 136.60 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर और खतरे के निशान 137.10 मीटर से सिर्फ 20 सेंटीमीटर नीचे है।
बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के करीब 10 से 12 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सबलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी भर गया, जिसके चलते दवाइयों और फर्नीचर को बैलगाड़ी के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
- कॉपी लिंक
बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में विशाल अजगर ने हिरण का शिकार कर उसे निगल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अजगर को देखने के लिए भीड़ लग गई।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास खेतों में रोजाना किसान और छोटे बच्चे जाते हैं। ऐसे में इतने बड़े अजगर के दिखाई देने से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।
- कॉपी लिंक
'सचेत' ऐप के मुताबिक, अगले 24 घंटों के लिए बलरामपुर, श्रावस्ती और सिद्धार्थनगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में रविवार को राजनगर समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया।लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यह वीडियो राजनगर इलाके का है, जहां दोपहर में तेज बारिश हुई।
- कॉपी लिंक
बलिया में रविवार को 13 दिन बाद हुई जोरदार बारिश से किसानों और आम लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर करीब 2:45 बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
संभल शहर और आसपास के 25 से अधिक ग्रामीण इलाकों में रविवार को करीब एक घंटे तक हुई जोरदार बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। एक घंटे में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने ओले गिरने की भी संभावना जताई है। करीब 20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई।
- कॉपी लिंक
नोएडा के कई इलाकों में रविवार दोपहर करीब 3 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-116 का है, जहां तेज बारिश का नजारा देखने को मिला।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
अंबेडकरनगर में मौसम बदल गया है। तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
- कॉपी लिंक
संभल की गुन्नौर तहसील में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से खादर इलाके के 4 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। ईसमपुर डांडा में गंगा आश्रम तक के खेत जलमग्न हो गए हैं। आश्रम से गंगा घाट को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग तेज बहाव में कट गया है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
- गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। रविवार सुबह 9:30 बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर नीचे दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ा है। इस दौरान नदी में 2 लाख 71 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
- बढ़ते जलस्तर के कारण कई तटीय गांवों के लोगों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐली परसौली क्षेत्र में ग्रामीण खाद्यान्न, दैनिक उपयोग का सामान और पशुओं का चारा लाने-ले जाने के लिए स्वयं नाव चलाकर नदी पार कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने विभिन्न गांवों में 20 से अधिक नावें लगाई हैं। उधर करनैलगंज, तरबगंज और नवाबगंज क्षेत्र में घाघरा का कटान लगातार जारी है।
- कॉपी लिंक
जौनपुर में रविवार सुबह 9 बजे 20 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान जिले में रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश की भी आशंका जताई गई है।
- कॉपी लिंक
देवरिया में रविवार सुबह 9 बजे झमाझम बारिश हुई। अगस्त महीने की यह पहली बारिश है। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में रविवार सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों में लखनऊ और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।
- कॉपी लिंक
बरेली में रविवार सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- कॉपी लिंक
बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए सरयू नदी का कटान एक बार फिर बड़ी चिंता का कारण बन गया है। महाराजपुर, भोजपुरवा और सुल्तानपुर पोखरा बस्ती के पास नदी तेजी से कटान कर रही है। कई स्थानों पर नदी आबादी से महज 80 मीटर की दूरी पर पहुंच गई है। अब तक तीनों क्षेत्रों में 100 बीघे से अधिक उपजाऊ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर-खीरी के पलिया रेंज स्थित आवासीय क्षेत्र में शनिवार सुबह 11 बजे एक घर के किचन से जहरीला रसल्स वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
- कॉपी लिंक
- बिजनौर में गंगा नदी उफान पर है। चांदपुर के खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उफनती गंगा का पानी आधा दर्जन से अधिक गांवों के घरों तक पहुंच गया है, जबकि मीरापुर सीकरी, स्याली, रायपुर खादर, नारनौर समेत करीब 12 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
- पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। गंगा का पानी कई किलोमीटर तक फैलने से बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे लगातार तीसरे दिन भी जलमग्न रहा। मीरापुर सीकरी, जलालपुर खादर, रायपुर खादर, जमालुद्दीनपुर, स्याली और दत्तियाना सहित कई गांवों के घरों तक पानी पहुंच गया है।
- प्रभावित गांवों के मुख्य मार्गों पर करीब तीन फीट पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली ही आवाजाही का प्रमुख साधन रह गया है। यदि जलस्तर और बढ़ा तो खाद्य सामग्री और पशुओं के चारे का संकट भी गहरा सकता है।
- कॉपी लिंक
बाराबंकी के सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र स्थित हेतमापुर में घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, साथ ही नदी किनारे कटान का खतरा भी गहरा गया है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी के दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के पचपेड़ी गांव में शुक्रवार को एक खेत के पास लगे जाल में लगभग 12 फीट लंबा अजगर फंस गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू किया। उसे जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
- कॉपी लिंक
लखीमपुर खीरी के भीरा वनरेंज क्षेत्र में छोटी नहर में एक बार फिर मगरमच्छ देखा गया। इससे इलाके में दहशत का माहौल है। एक सप्ताह पहले इसी क्षेत्र की बड़ी नहर के पास एक मगरमच्छ ने कुत्ते का शिकार किया था, जिससे ग्रामीण पहले से ही भयभीत हैं। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। वन रक्षक शरद मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
- कॉपी लिंक
- भास्कर एक्सक्लूसिवUP चुनाव में 5 राज्यों की 12 पार्टियां लड़ेंगी: ओवैसी, चंद्रशेखर और पल्लवी बिगाड़ेंगे समीकरण; क्या है छोटे दलों का 'सियासी गणित'
- NEET पेपर लीक- यूपी में 6 स्टूडेंट का सुसाइड: CJP की ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग; घरवाले बोले- अब तक किसी ने संपर्क नहीं किया
- भास्कर इंटरव्यूअस्मिता बोलीं- पापा की वजह से जीता कॉमनवेल्थ में गोल्ड: उधार लेकर मुझे आगे बढ़ाया, मां के लिए यूपी में घर बनाऊंगी
- सिपाही जिम वाली कांवड़ लेकर चल रहा: कोई सुपर कार से तो कोई पैदल ला रहा जल; VIDEO में देखिए यूपी की रंग-बिरंगी कांवड़
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से घटी बिजली की मांग, 24 घंटों में 57 मिलियन यूनिट कम दर्ज हुई बिजली की खपत - low electricity demand in uttar pradesh due to heavy rains 57 million units less electricity consumption recorded in 24 hours

वाराणसी में गड्ढे में उतरकर नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन तो नगर निगम ने बल्ली लगाकर घेरा - citizens protest in varanasi while municipal corporation surrounds

वाराणसी से उठी गुलामी की निशानी को मिटाने की आवाज, कारोबारियों की इस मांग ने पकड़ा जोर - the voice of erasure of the signs of slavery from varanasi the demand of the businessmen


