यूपी के 30 शहरों में बारिश, सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो: काशी में गलियां तालाब बनीं, प्रयागराज में गंगा का पानी घरों में घुसा - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi LIVEयूपी के 30 शहरों में बारिश, सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो:काशी में गलियां तालाब बनीं, प्रयागराज में गंगा का पानी घरों…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- UP Heavy Rain Alert | August Rainfall Surplus Flood Review CM Yogi
LIVEयूपी के 30 शहरों में बारिश, सबसे बड़ा बांध ओवरफ्लो:काशी में गलियां तालाब बनीं, प्रयागराज में गंगा का पानी घरों में घुसा
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को लखनऊ, कानपुर, बरेली और उन्नाव समेत 30 जिलों में तेज बारिश हुई। लखनऊ में 20 घंटे और चित्रकूट में 36 घंटे से रुक-रुक कर रिमझिम बारिश जारी है। काशी में बारिश से गलियों में पानी भर गया है।
लखनऊ में बारिश के बीच सड़क धंसने से 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। बाइक समेत युवक उसमें गिर गया। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। 3 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।
चित्रकूट में बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं। 50 से ज्यादा गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने आज सभी 75 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इधर, लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना फिर उफान पर हैं। रिवरफ्रंट रोड पर बने घरों तक पानी पहुंच गया है। नागवासुकी मंदिर की सीढ़ियां जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। काशी में मणिकर्णिका समेत सभी घाटों के ऊपर तक गंगा का पानी पहुंच गया है। 50 फीट ऊंचा रत्नेश्वर महादेव मंदिर 95% तक डूब गया है।
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास के इलाकों की सड़कों पर बह रहा है। 500 दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है। डीएम पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह खुद सड़कों पर उतरे हैं। लाउडस्पीकर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे हैं।
सीएम योगी ने अफसरों को खुद ग्राउंड पर उतरने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा- आम जनता को जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। साथ ही, बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए।
बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए…
लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है। इसके साथ ही बारिश लाने वाली मानसूनी हवाओं की रेखा शाहजहांपुर और वाराणसी से होकर गुजर रही है। वहीं, झारखंड और बिहार के रास्ते यूपी की तरफ भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इन सब वजहों से प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।
आज कहां-कहां बारिश हो सकती है?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


