कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता: ₹30 लाख के 201 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को वापस मिला फोन
कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता: ₹30 लाख के 201 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को वापस मिला फोन अपने खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team…

सौजन्य से:- ETV Bharat
कानपुर देहात पुलिस की बड़ी सफलता: ₹30 लाख के 201 खोए मोबाइल बरामद, असली मालिकों को वापस मिला फोन
अपने खोए मोबाइल फोन पाकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : August 6, 2026 at 4:57 PM IST
कानपुर देहात: जनपद में साइबर पुलिस का एक बेहद सराहनीय कार्य देखने को मिला है, यहां पुलिस टीम ने गायब हुए करीब 201 फोन बरामद कर किया है. उसके बाद जिन लोगों ने मोबाइल खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उनको बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन को सौंप दिया गया. अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है.
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा पांडे ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल खोने की शिकायत विभिन्न थानों में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम/थाना साइबर क्राइम, स्पेशल टीम और जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क के साथ मिलकर कार्रवाई शुरू की और तकनीकी माध्यमों से संबंधित मोबाइल फोन को बरामद कर लिया.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं सर्विलांस तकनीक के माध्यम से विभिन्न राज्यों, विभिन्न जनपदों और जनपद कानपुर देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रेस करके मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. टीमों के सतत प्रयास और तकनीकी सहयोग की वजह से 201 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपए से अधिक है. उसके बाद गुरुवार को बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए.
इस दौरान पुलिस अधीक्षक यह भी कहा कि जनपद पुलिस आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए नागरिकों की गुमशुदा संपत्ति की बरामदगी के लिए निरंतर कार्य कर रही है. इस तरह का काम आगे भी जारी रहेगा. वहीं, अपने खोए मोबाइल फोन फिर से पाकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया है.
ये भी पढ़ें- गोंडा: कार की बोनट पर लटककर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सीज की गाड़ी
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Politics: अयोध्या से सपा का पहला चुनावी संदेश, पवन पांडेय का नाम लेकर अखिलेश ने दिए बड़े संकेत

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम

सपा-कांग्रेस ने जिन्हें कभी पूछा नहीं, हमने उनकी पूजा की; घुमंतू विकास बोर्ड के गठन पर बोले CM योगी


