गोरखपुर में योगी ने की विश्वकर्मा पूजा: बोले- आज पवित्र दिन, 3 करोड़ से ज्यादा लोग कारीगरी से जुड़े; मोदी को बताया भारत के नए शिल्पी - Gorakhpur News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Gorakhpur - Gorakhpur Vishwakarma Pujanotsav | CM Yogi Adityanath Visit Live Update गोरखपुर में योगी ने की विश्वकर्मा पूजा:बोले- आज पवित्र दिन, 3 करोड़ से ज्यादा लोग कारीगरी से जुड़…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gorakhpur
- Gorakhpur Vishwakarma Pujanotsav | CM Yogi Adityanath Visit Live Update
गोरखपुर में योगी ने की विश्वकर्मा पूजा:बोले- आज पवित्र दिन, 3 करोड़ से ज्यादा लोग कारीगरी से जुड़े; मोदी को बताया भारत के नए शिल्पी
- कॉपी लिंक
गोरखपुर के जटाशंकर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र है। एक ओर सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती है, वहीं दूसरी ओर नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक लोग अलग-अलग कारीगरी और हस्तशिल्प के जरिए स्वरोजगार कर जीवन-यापन कर रहे हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत राजमिस्त्री, बढ़ई, हलवाई और स्वर्ण कारीगर समेत अलग-अलग क्षेत्रों के कारीगरों को टूल किट, प्रशिक्षण और लोन उपलब्ध कराया गया है।
श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर समिति की ओर से आयोजित पूजनोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अभिजात मिश्र भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एक पुस्तक का विमोचन भी किया। मंदिर परिसर और विश्वकर्मा मंदिर मार्ग को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और धार्मिक झांकियों से सजाया गया है।
CM बोले- हर कारीगर भगवान विश्वकर्मा के प्रति कृतज्ञता जता रहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के शिल्पी के रूप में पूजा जाता है। आज हर वह कारीगर, जो किसी न किसी हुनर से जुड़ा है, भगवान विश्वकर्मा के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उनका पूजन कर रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे हर साल यहां आकर पूजा करने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर कारीगर और हस्तशिल्पी अपने हुनर को आगे बढ़ा रहा है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान के माध्यम से कारीगरों को टूल किट और ट्रेनिंग के साथ लोन भी उपलब्ध कराया गया है। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने के बाद इस दिशा में काम शुरू किया गया।
आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा कारीगरों का हुनर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारत में भगवान विश्वकर्मा की शिल्प परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। कारीगरों और हस्तशिल्पियों के हुनर को तकनीक और नए अवसरों से जोड़कर आगे बढ़ाया जा रहा है।
विश्वकर्मा पूजनोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। पूजा-अर्चना और हवन के साथ भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Lucknow News: अयोध्या-वाराणसी के आचार्यों ने किया गणपति बप्पा का पूजन

गोरखपुर में भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ, CM योगी बोले- श्रीमद्भागवत दिखाती है सत्य का मार्ग - yogi adityanath bhagwat katha guides amidst social media halftruths

गोरखपुर में सड़क हादसे और कैंसर पीड़ित परिवारों से मिले सीएम योगी, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सौंपे आर्थिक मदद के चेक - cm yogi provides aid to bereaved families in gorakhpur


