होमक्राइमकौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा?, चार्ज संभालते ही किए ये 3 बड़े ऐलान?
क्राइम

कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा?, चार्ज संभालते ही किए ये 3 बड़े ऐलान?

कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा?, चार्ज संभालते ही किए ये 3 बड़े ऐलान? जानिए नए पुलिस कमिश्नर का सफरनामा, सीबीआई से लेकर महाकुंभ तक की उपलब्धियां. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : July 30, 2026 at…

ETV Bharat के अनुसार30 जुलाई 2026 को 08:35 am बजे
कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा?, चार्ज संभालते ही किए ये 3 बड़े ऐलान?

सौजन्य से:- ETV Bharat

कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा?, चार्ज संभालते ही किए ये 3 बड़े ऐलान?

जानिए नए पुलिस कमिश्नर का सफरनामा, सीबीआई से लेकर महाकुंभ तक की उपलब्धियां.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 30, 2026 at 11:50 AM IST

लखनऊ: लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा चार्ज संभाल चुके हैं. अपनी दमदार कार्यशैली के चलते वह योगी सरकारी के पसंदीदा अफसरों में एक है. सीबीआई की नौकरी हो या फिर महाकुंभ जैसा बड़ा आयोजन, सभी जगह उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है. ऐसे में योगी सरकार ने उन्हें अब लखनऊ कमिश्नरेट का जिम्मा सौंपा है. चार्ज संभालते ही उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं जिन्हें आगे जानेंगे.

कौन हैं तरुण गाबा: आपको बता दें कि तरुण गाबा यूपी कैडर के 2001 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं. वह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. वह प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं. इसके साथ ही उन्होंने पीएसी, कारागार प्रशासन, एसएसएफ, सीबीआई समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं.

नए कमिश्नर ने आते ही किए ये बड़े ऐलान

लखनऊ के कमिश्नर तरुण गाबा ने आते ही कई बड़े ऐलान किए हैं. खासकर साइबर क्रिमिनलों से सख्ती से निपटने की बात कही है. इसके अलावा भी उन्होंने कई चुनौतियों से निपटने की बात कही है. चलिए जानते हैं इस बारे में.

1. लखनऊ पुलिस ने हाल ही में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां कर सराहनीय कार्रवाई की है. इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी जांच को और मजबूत किया जाएगा तथा जनता को ठगी से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे.

2. राजधानी की ट्रैफिक समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर के यातायात को सुचारु बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके लिए ट्रैफिक पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा. साथ ही, अपराध नियंत्रण, साक्ष्य संकलन और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होगा.

3. कमिश्नर ने कहा कि संगठित अपराध, भू-माफियाओं और महिला अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू रहेगी. पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि पीड़ित बिना किसी डर के पुलिस तक पहुंच सकें. सभी थानों में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा.

लखनऊ के 5वें पुलिस आयुक्त हैं तरुण गाबा: आईपीएस तरुण गाबा लखनऊ के 5वें पुलिस कमिश्नर बने हैं. इससे पहले वह अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा के पद पर तैनात थे. अपनी पहली प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त माहौल, महिला सुरक्षा और साइबर ठगी पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है. ट्रैफिक सुधार और पुलिसिंग में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर देने के साथ उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें