एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भारा; काशी में 100 मंदिर डूबे
- Hindi News - National - Bhopal School Holiday | UP Flood Alert Heavy Rain Monsoon Update LIVEएमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भारा; काशी में 100 मंदिर डूबे - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Bhopal School Holiday | UP Flood Alert Heavy Rain Monsoon Update
LIVEएमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भारा; काशी में 100 मंदिर डूबे
- कॉपी लिंक
देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है।
भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिनों में 8.57 इंच बारिश हुई। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश का अनुमान है।
उधर, राजस्थान में खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है।
वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को पानी भर गया था। इसका वीडियो आज सामने आया है। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के खंडवा में 40 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। एक अंडरब्रिज में पानी भरने से वाहन फंस गए। भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 4 डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
- कॉपी लिंक
पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के खंडवा में 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। आबना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मौसम को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 अगस्त को पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
गुजरात के महीसागर जिले के सुवा गांव में भारी बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में पानी भर गया। पानी में फंसे 8 घरों से करीब 25-30 लोगों को रेस्क्यू किया गया। वहीं, गांव घूमने आए वडोदरा के करीब 100 लोग भी फंस गए, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन का अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम आज भी एक्टिव रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर संभाग में देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज भोजपुर, बक्सर, अरवल समेत 18 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि पटना और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश में एक और 'जनरल-अल्फा' विरोध: स्कूली बच्चों ने डीएम कार्यालय पर धावा बोला, स्कूल तक सड़क की मांग की

उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में आ रही है अग्निवीरों की बंपर वैकेंसी, शुरू हो गई है तैयारी

मेरठ में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली: यूपी के 6 जिलों में होने वाली भर्ती रैलियों का शेड्यूल जारी - Meerut News


