यूपी के 29 शहरों में बारिश, बिजली का टावर बहा: BSA-आवास विकास ऑफिस में घुसा पानी; आज 24 जिलों में बादल बरसेंगे - Uttar Pradesh News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Uttar Pradesh Monsoon Weather Update | Rain Forecast 2026 यूपी के 29 शहरों में बारिश, बिजली का टावर बहा:BSA-आवास विकास ऑफिस में घुसा पानी; आज 24 जिलों में बादल बरसेंगे - कॉपी लिंक य…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Uttar Pradesh Monsoon Weather Update | Rain Forecast 2026
यूपी के 29 शहरों में बारिश, बिजली का टावर बहा:BSA-आवास विकास ऑफिस में घुसा पानी; आज 24 जिलों में बादल बरसेंगे
- कॉपी लिंक
यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को लखनऊ, कानपुर समेत 40 से ज्यादा शहरों में मौसम साफ रहा। वाराणसी, मेरठ, बिजनौर समेत 29 शहरों में औसत 1.1 मिमी बारिश हुई। हालांकि बिजनौर में इतनी ज्यादा बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया।
उधर, पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में बुधवार को गंगा के तेज बहाव में मेरठ का एक कांवड़िया बहने लगा। यह देखकर एसडीआरएफ (SDRF) के एक जवान ने नदी में छलांग लगा दी और उसकी जान बचाई।
मेरठ में गंगा उफान पर है। कटान की वजह से किनारे पर लगा बिजली का टावर बह गया। वाराणसी में बाढ़ का खतरा है। गंगा का जलस्तर बढ़कर 61.84 मीटर पर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर लगभग 1 से 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। प्रशासन ने बोटिंग पर रोक लगा दी है।
बलिया में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। 2 मकान नदी में समा गए।
मौसम विभाग के अनुसार, सैटेलाइट इमेज में यूपी के करीब 70-80% हिस्से से बादल गायब दिख रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब मध्य भारत की तरफ बढ़ गया है। इस वजह से यूपी में मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है।
आज 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को प्रदेश के 24 शहरों में बारिश की संभावना है। ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र में भारी बरसात का अलर्ट है।
बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें-
अगस्त के पहले हफ्ते में बदलेगा मौसम
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
3-4 अगस्त के आसपास मानसूनी सिस्टम दोबारा उत्तर की ओर खिसक सकता है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं मजबूत होंगी। इसके असर से मानसूनी गतिविधियां फिर जोर पकड़ेंगी और पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।
31 जुलाई को कहां-कहां बारिश की संभावना?
यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ में गुरुवार शाम 7 बजे करीब एक घंटे से लगातार जोरदार बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
लगातार बारिश से शहर और निचले इलाकों में जलभराव की आशंका भी बढ़ गई है।
- कॉपी लिंक
यूपी में अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, गोरखपुर, अयोध्या, देवरिया, जौनपुर, बलिया, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच और बिजनौर समेत 43 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- कॉपी लिंक
बिजनौर के चांदपुर खादर क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बहसूमा–ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे के ऊपर से नदी का पानी बहने लगा है, जिससे आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी किनारे व जलभराव वाले इलाकों में नहीं जाने की अपील की है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
बिजनौर में पिछले दो घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई बारिश के बाद शहर की अधिकांश सड़कें तालाब में बदल गई हैं। कई इलाकों में करीब दो फीट तक पानी भर गया है।
आवास विकास, नुमाइश चौक, काजीपाड़ा, मुस्लिम फंड, भाटान, सेंट मैरी रोड, पुलिस लाइन, पॉलिटेक्निक, स्टेडियम, वन विभाग आवास, बिजलीघर और इंदिरा पार्क स्टेडियम समेत कई सरकारी और निजी इमारतों में पानी घुस गया है।
शहर के पावर हाउस में भी पानी भरने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- कॉपी लिंक
जालौन में 6 दिन के लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। जिले में करीब 6 से 8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
- कॉपी लिंक
सुल्तानपुर में गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे 25 मिनट की बारिश हुई। दरियापुर और खैराबाद मोहल्लों में नालों और नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर घंटों जलभराव रहा। कई घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- कॉपी लिंक
अयोध्या में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है। इस बीच, पहाड़ों पर जारी जोरदार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
- कॉपी लिंक
प्रयागराज में गुरुवार सुबह से बादल छाए हैं। बीच-बीच में तेज धूप निकल रही है। रात को बारिश के बाद मौसम सुहाना बना था, लेकिन सुबह से मौसम बदल गया। तेज धूप और बादल होने से उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है।
- कॉपी लिंक
काशी में लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है। नौकायन और नौका का संचालन अगले आदेश तक नहीं होगा।
- कॉपी लिंक
वाराणसी में सुबह से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। हवा की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर 61.84 मीटर तक पहुंच गया। वहीं घाटों पर स्थित 60 छोटे मंदिरों में पानी पहुंच गया है।
- कॉपी लिंक
गाजियाबाद में सुबह से बादल छाए हैं। आज हल्की बारिश की संभावना है।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
आगरा में गुरुवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। हवा शांत है। ऐसे में सुबह से ही लोगों को एक बार फिर से उमसभरी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छा सकते हैं। बारिश के आसार नहीं हैं।
- कॉपी लिंक
कानपुर में गुरुवार सुबह से हल्के बादल छाए हैं। हवाओं के चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह का तापमान 30 डिग्री के करीब है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
- कॉपी लिंक
लखनऊ में गुरुवार सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में बादलों की आवाजाही होगी। अभी तक मानसूनी सीजन में कुल बरसात 176.4 मिलीमीटर हुई है, लेकिन सामान्य बारिश का औसत 304.4 मिलीमीटर है। यानी कि अब तक सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश हुई है।
- कॉपी लिंक
बलिया में बैरिया तहसील क्षेत्र स्थित गोपालनगर टाड़ी में सरयू नदी का कटान लगातार जारी है। नदी की तेज लहरों ने दो रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे नदी में समा गए। इन मकानों के गिरने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। डर की वजह से ग्रामीण अपने घरों को तोड़कर जरूरी सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हैं।
- कॉपी लिंक
- कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कांगड़ा घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक कांवड़िया तेज बहाव में बहने लगा। मौके पर तैनात राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बचा ली। रेस्क्यू के बाद कांवड़िये को प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी हालत सामान्य पाई गई।
- कांवड़िये की पहचान मनीष (23) निवासी ग्राम सूरजकुंड (मेरठ) के रूप में हुई है। मनीष गंगा में स्नान कर रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी में चला गया। कॉन्स्टेबल नितेश खेतवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना तत्काल गंगा में छलांग लगा दी। युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लाए।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
- कॉपी लिंक
- बात खरी हैIAS साहब ने सेट किया भाभीजी का करियर: दिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे
- भास्कर एक्सक्लूसिवएंटी पेपर-लीक एक्ट से यूपी के 2 विधायक जेल जाएंगे?: बेदीराम-विपुल दुबे पर 20 साल से केस चल रहे; साजिश तय, सजा नहीं
- भास्कर एक्सक्लूसिवयूपी के 122 विधायक दलबदलू, 2027 तक क्या होगा?: मंत्री-सांसद भी पीछे नहीं, भाजपा के 30% MLA दूसरे दलों से आए; पूरी लिस्ट देखिए
- लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी: मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था; एकतरफा प्यार में वारदात
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी: प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट - Uttar Pradesh News

यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट हुआ पास, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला- ‘युवा, किसान और महिला विरोधी’

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज का अनुरक्षण बना मुसीबत, 20 अगस्त तक बंद रहेगा पुल - gorakhpur tarang overbridge closure extended to aug 20


