होमविकासलखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक: कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी - Kanpur News
विकास

लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक: कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी - Kanpur News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Kanpur - Kanpur Lucknow Train Services Affected | Lucknow Station 27 Day Block लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक:कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी - कॉपी लिंक…

bhaskar.com के अनुसार17 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक:  कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी - Kanpur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kanpur

- Kanpur Lucknow Train Services Affected | Lucknow Station 27 Day Block

लखनऊ स्टेशन पर 27 दिन का ब्लॉक:कानपुर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कई बदले रूट से चलेंगी

- कॉपी लिंक

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक 27 दिन का ब्लॉक लिया गया है। लखनऊ स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-2 और 3 पर पूर्ण ब्लॉक और प्लेटफॉर्म-1 और एमआर-1 पर आंशिक ब्लॉक लिया जा रहा है।

इसका सीधा असर कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों का संचालन आसपास के स्टेशनों तक सीमित कर दिया गया है। दूसरी ओर कई ट्रेनें डायवर्ट की गई है।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64701 लखनऊ नहीं जाएगी और कानपुर सेंट्रल पर ही समाप्त होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से ही रवाना होगी। इसके अलावा कानपुर-लखनऊ के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64212 को मानकनगर तक चलाया जाएगा, जबकि गाड़ी संख्या 64255 मानकनगर से ही शुरू होगी। लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।

कई ट्रेनों का रूट बदला

ब्लॉक के कारण लखनऊ होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें शक्तिनगर-टनकपुर, सिंगरौली-टनकपुर, टनकपुर-सिंगरौली, टनकपुर-शक्तिनगर समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

इन ट्रेनों को उतरेटिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर और बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा। इनका लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। कुछ ट्रेनों को ऐशबाग और बादशाहनगर में अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

19 सितंबर को ट्रेनों का समय बदलेगा

कानपुर-लखनऊ रेलखंड पर कानपुर ब्रिज-मगरवारा के बीच डाउन लाइन पर कर्व नंबर 63 और 64 के री-अलाइनमेंट के लिए भी ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसका असर 19 सितंबर को कानपुर से चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें