होमक्राइमयूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
क्राइम

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम UP Election 2027: एआईएमआईएम ने सैयद मकसूद अशरफ, एडवोकेट शादाब चौहान और सैयद जव्वाद को प्रवक्ता नियुक्त किया है. इस बारे में उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक…

ABP News के अनुसार2 अगस्त 2026 को 08:18 am बजे
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

सौजन्य से:- ABP News

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

UP Election 2027: एआईएमआईएम ने सैयद मकसूद अशरफ, एडवोकेट शादाब चौहान और सैयद जव्वाद को प्रवक्ता नियुक्त किया है. इस बारे में उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जानकारी दी है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) कमर कस ली है. पार्टी ने चुनाव के तैयारियां शुरू करते हुए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है. पार्टी ने सैयद मकसूद अशरफ, एडवोकेट शादाब चौहान और सैयद जव्वाद को प्रवक्ता नियुक्त किया है. इस बारे में उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली जानकारी ने दी है.

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के निर्देशानुसार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अधिकृत प्रवक्ता के रूप में सैयद मोहम्मद मकसूद अशरफ, एडवोकेट शादाब चौहान और सैयद जवाद को नियुक्त किया जाता है.

मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वहीं AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि उपर्युक्त नियुक्त व्यक्ति पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता और प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे, जिन्हें मीडिया और अन्य हितधारकों के समक्ष एआईएमआईएम के आधिकारिक रुख, नीतियों और निर्णयों को स्पष्ट करने, व्यक्त करने और संप्रेषित करने का अधिकार है.

उन्होंने कहा, "हम सभी नियुक्त व्यक्तियों को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और उनके समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने में उनकी सफलता की कामना करते हैं.

प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर क्या बोले शादाब चौहान?

प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के बाद शादाब चौहान ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी के द्वारा मुझे पार्टी का आधिकारिक राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने के लिए मैं अपने नेता का शुक्रगुजार हूं. असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर विश्वास जताया यह सब लोगों का प्यार है और मेरी हमेशा ख्वाहिश है कि पार्टी का पक्ष मजबूती से रखूं."

उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां कर रही है और हमारा लक्ष्य है कि हम 200 सीटों पर संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा करने के अंतिम चरण में हैं और मजबूती से 2027 का चुनाव लड़ेंगे.

शादाब ने आगे कहा, "हमारे दरवाजे उन दलों के लिए हमेशा खुले हैं जो बीजेपी को हराना चाहते हैं. सीएम योगी को मुख्यमंत्री बनने से रोकने चाहते हैं और सेक्यूलर वोटों का बंटवारा रोकने चाहते हैं. अब यह उन दलों को तय करना है कि वह असल में बीजेपी को हराना चाहते हैं या फिर सिर्फ बयानबाजी करते हैं."

यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें