प्रयागराज वासी ध्यान दें! 26 अगस्त तक रामबाग स्टेशन से नहीं, झूंसी से चलेंगी पैसेंजर और MEMU ट्रेनें - prayagraj rambagh trains shifted to jhansi till aug 26
प्रयागराज वासी ध्यान दें! 26 अगस्त तक रामबाग स्टेशन से नहीं, झूंसी से चलेंगी पैसेंजर और MEMU ट्रेनें प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव और सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण पैसेंजर व मेमू ट्रेनों का संचालन अब 26…

सौजन्य से:- Jagran
प्रयागराज वासी ध्यान दें! 26 अगस्त तक रामबाग स्टेशन से नहीं, झूंसी से चलेंगी पैसेंजर और MEMU ट्रेनें
प्रयागराज के रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव और सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी के कारण पैसेंजर व मेमू ट्रेनों का संचालन अब 26 अगस्त तक झूंसी स्टेशन से होगा।
HighLights
- रामबाग स्टेशन पर जलभराव से ट्रेन संचालन प्रभावित।
- पैसेंजर, मेमू ट्रेनें अब 26 अगस्त तक झूंसी से चलेंगी।
- सिग्नलिंग सिस्टम की मरम्मत जारी, सुरक्षा प्राथमिकता।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारी बारिश के बाद प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर उत्पन्न हुआ संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। ट्रैक से जलस्तर में गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन सिग्नलिंग सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन 26 अगस्त तक झूंसी स्टेशन से ही जारी रखने का फैसला किया है।
स्टेशन परिसर और पटरियों पर पानी भरने से सिग्नल सिस्टम की मोटरें जलमग्न हो गई थीं। पानी उतरने के बाद तकनीकी टीम अब मोटरों की जांच और सिग्नलिंग को रीस्टोर करने में जुटी है।
सुरक्षा मानकों की पूरी पड़ताल के बाद ही रामबाग से नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा। पूर्व में यह व्यवस्था 23 अगस्त तक के लिए तय थी, जिसे समीक्षा के बाद तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया।
झूंसी से चलने वाली ट्रेन में मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू, बनारस-प्रयागराज रामबाग, बलिया-प्रयागराज रामबाग तथा बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू शामिल है। इस समय रामबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से चार तक ट्रैक जलभराव से प्रभावित है।
केवल विभूति एक्सप्रेस का आवागमन प्लेटफार्म नंबर पांच से किया जा रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

वाराणसी सहित पूर्वांचल में बादलों की खोह से बूंदों ने ली टोह, बारिश ने गिराया पानी और पारा, जानें सप्ताह भर का IMD का अनुमान - raindrops descended across purvanchal including varanasi the rainfall brought down both precipitation and temperatures

प्रयागराज में वर्षा का दौर अभी नहीं थमेगा, अगले 7 दिन छाए रहेंगे बादल; रुक-रुककर होगी झमाझम तो कभी रिमझिम - prayagraj monsoon active rain forecast for next 7 days

गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी: 34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार - Gorakhpur News


